'भारत में भी ऐसा हो सकता है, सावधान रहें', नेपाल के हालात पर बोले संजय राउत, बोले- भारत की स्थिति भी ठीक नहीं

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पड़ोसी देशों नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान में हो रहे आंदोलनों को लेकर भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत की भी स्थिति उतनी ठीक नहीं है जितनी दिखाई जा रही है, और गांधी के विचारों की वजह से ही मोदी सरकार अब तक बची हुई है। नेपाल में मंत्रियों के घर जलाए गए, नेताओं को पीटा गया, ऐसी चिंगारी अगर भारत में फैली तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

Narendra Modi Sanjay Raut

नेपाल में चल रहे प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान

विज्ञापन

भारत के चार पड़ोसी देशों की स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा है कि भारत की भी स्थिति ठीक नहीं है, गांधी की वजह से ये लोग बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार गांधी के विचारों की वजह से बची हुई है।

नेपाल में प्रदर्शन के दौरान नेताओं, उनके घरों को निशाना बनाए जाने और वित्त मंत्री की पिटाई के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए UBT नेता संजय राउत ने कहा है कि यह हादसा किसी भी देश में हो सकता है! सावधान रहिए! भारत माता की जय! वंदे मातरम्! इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी, भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बीजेपी को टैग भी किया है।

विज्ञापन

क्या बोले संजय राउत?

वहीं मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने अपने इस बयान को फिर से दोहराया और कहा कि नेपाल की सीमा भारत के कई राज्यों से जुड़ी हुई है। नेपाल में 75 लाख नेपाली रहते हैं। यह आग भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ है। यह आग वहां के मंत्रियों और नेताओं के बेटों के विदेशों में रहने के खिलाफ लगी है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को पकड़कर लोगों ने मारा है, उनके घर जलाए हैं।

संजय राउत ने कहा कि भारत की भी स्थिति ठीक नहीं है। ऊपर-ऊपर सब कुछ ठीक दिखाने की कोशिश हो रही है। मैं लोगों को सतर्क रहने के लिए कहता हूं। श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल में हो चुका है, पाकिस्तान में तो होता ही रहता है। नेपाल कभी हमारा मित्र हुआ करता था, लेकिन जब उन पर मुसीबत आई, तो भारत उनके साथ खड़ा नहीं हुआ। यहां हमारी विदेश नीति फेल हुई है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत का युवा भी शांत है, बेरोजगार है, लेकिन उसकी बहुत-सी समस्याएं हैं। मोदी जी करोड़ों लोगों को राशन देते हैं, इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग गरीब हैं। नेपाल में भी यही हालत थी। भारत का भी पैसा विदेश जा रहा है — किसी का बेटा दुबई में है, तो कोई सिंगापुर में बैठा हुआ है। नेपाल में इन्हीं सब कारणों से असंतोष था। नेपाल की चिंगारी अगर भारत में आती है, तो भारत बड़ा देश है। भारत अगर बचा हुआ है, तो गांधी की वजह से बचा हुआ है। मोदी जी गांधी जी को कितनी भी गालियां दें, लेकिन वे और उनकी सरकार गांधी के विचारों की वजह से ही बचे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ