Sanjay Nirupam Statement Over Sanjay Raut: कांग्रेस से निकाले गए संजय निरुपम ने महाराष्ट्र के खिचड़ी घोटाले, अमोल कीर्तिकर और संजय राउत पर हमला बोला है। दरअसल उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना UBT के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को खिचड़ी घोटाले में पूछताछ के लिए ED ने बुलाया।
इस दौरान संजय निरुपम ने संजय राऊत पर हमला बोला, क्योंकि इस मामले में संजय राउत पर भी आरोप लगे थे। वहीं संजय निरुपम ने ED से जांच का दायरा बढ़ाने की अपील की है। अमोल के साथ-साथ संजय राउत को गिरफ्तार करने को भी कहा है। संजय निरुपम ने दावा किया है कि उनके पास संजय राउत के खिलाफ सबूत हैं। अगर ED उन्हें गिरफ्तार करे तो वे उन सबूतों को पेश करेंगे।
संजय निरुपम ने अपने बयान में क्या कहा?
संजय निरुपम ने कहा कि आज 8 अप्रैल को उत्तर पश्चिम मुंबई से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार खिचड़ी चोर को ईडी ने बुलाया है। यहां के मतदाताओं को पता चलना चाहिए, उनके उम्मीदवार चोर हैं, लेकिन यह अकेला खिचड़ी चोर नहीं है, खिचड़ी घोटले के किंगपिन हैं संजय राउत। वही घोटाले के सूत्रधार हैं। पत्रा चाल घोटाले में उन्होंने बीवी के नाम पर पैसा लिया और यहां बेटी-भाई के अकाउंट में पैसे लिए गए, मेरे पास पूरी ट्रांजेक्शन की डिटेल है।
सहयाद्रि रिफ्रेशमेंट को 6 करोड़ 71 लाख का खिचड़ी सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। सहयाद्रि के अकाउंट से उनकी बेटी विदिता के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए। 3 बार बेटी के अकाउंट और 2 बार भाई के अकाउंट में पैसे आए हैं। पार्टनर सुजीत पाटकर के अकाउंट में भी पैसे आए। इनको 33 रुपये में 300 ग्राम खिचड़ी फ्री में सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट बीएमसी ने दिया। सहयाद्रि ने आगे सब कॉन्ट्रैक्ट 16 रुपये में 100 ग्राम खिचड़ी का दिया।
200 ग्राम खिचड़ी गरीबों की चुरा ली, इसके अलावा पर्शियन दरबार के किचन को अपना किचन बनाकर कॉन्ट्रैक्ट लिया। मैं चाहता हूं कि ईडी अपनी जांच का दायरा बढ़ाए और अमोल के साथ साथ संजय राउत को भी गिरफ्तार करे, सबूत मैं पेश कर दूंगा। मैं खिचड़ी चोर के खिलाफ प्रचार करूंगा, मेरा अगला कदम क्या होगा ,आने वाले 2-3 दिन में तय हो जाएगा। मैंने कभी मराठी लोगों के खिलाफ नहीं बोला।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
17 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines