Sanjay Nirupam Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में यूपीए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 300 वोट मिले। जबकि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोटों के साथ जीत दर्ज की। चुनाव में विपक्ष की ओर से करीब 15 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग भी की। इसे लेकर संजय निरुपम का बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे के 5 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की थी।
शरद पवार की पार्टी के सांसदों ने भी की क्रॉस वोटिंग
निरुपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी ने एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट किया। शिवसेना (शिंदे) गुट के उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये दावा किया। उन्होंने कहा कि शरद पवार की पार्टी के सांसदों ने भी एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को वोट दिया।
ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को बड़ा झटका, क्रॉस वोटिंग और 15 इनवैलिड वोटों ने चौंकाया
सांसदों के बारे में नहीं चल सकेगा पता
दरअसल, उपराष्ट्रपति चुनाव गोपनीय होता है। इसमें ये पता नहीं चल पाता कि किस सांसद ने किस उम्मीदवार को वोट किया है। इसी के साथ इसे लेकर पार्टियां व्हिप भी जारी नहीं करतीं। यानी पार्टियों को अगर ये पता चल भी जाए कि किसने क्रॉस वोटिंग की है, तब भी सांसदों पर कोई एक्शन नहीं होता। संभवतया इसी बात का फायदा उठाकर सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, लेकिन इन सांसदों के बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की जीत
क्या रहा था उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटों का गणित?
बात की जाए उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटों के गणित की तो कुल 767 सांसदों ने वोट किया था। इसमें से 15 इनवैलिड रहे। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले तो वहीं बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। बीजेडी, बीआरएस और एसएडी ने चुनाव से दूरी बनाई थी। क्रॉस वोटिंग को लेकर एनडीए ने जहां इसे अपनी जीत बताया है तो वहीं विपक्ष का कहना है कि इससे खास फर्क नहीं पड़ा। सुदर्शन रेड्डी को पहले के चुनाव के मुकाबले ज्यादा वोट मिले। ये विपक्ष की एकजुटता का प्रतीक है। बहरहाल, अब सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति होंगे। वह 12 सितंबर को शपथ लेंगे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
36 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
37 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines