New RBI Governor: संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं, जिनको आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। संजय मल्होत्रा को कई वर्ष का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। वे सरकार के कई प्रमुख आर्थिक फैसलों में भी शामिल रहे हैं। वे शक्तिकांत दास की जगह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 26वें गवर्नर होंगे। उनकी नियुक्ति आर्थिक और वित्तीय जगत के लिए अहम मानी जा रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था को विकसित होने के लिए बड़े बदलावों की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:Comedian Sunil Pal के किडनैपर्स कैमरे में कैद, फिरौती के पैसे से मेरठ में खरीदा सोना
इससे पहले संजय मल्होत्रा के पास राजस्व सचिव की जिम्मेदारी थी। अब तीन साल के लिए वे आरबीआई के गवर्नर चुने गए हैं। 11 दिसंबर 2024 को वे अपना कार्यकाल संभालेंगे। शक्तिकांत दास ने 12 दिसंबर 2018 को 25वें आरबीआई गवर्नर के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। शक्तिकांत वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग आदि में भी कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
IIT कानपुर से पासआउट हैं संजय
शक्तिकांत वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 38 साल की सेवाओं के दौरान राज्यों सरकारों में भी कराधान, उद्योग और वित्त विभाग में जिम्मेदारियां संभाली हैं। संजय मल्होत्रा IIT कानपुर से पासआउट हैं। वे कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं। मल्होत्रा यूएस के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री भी कर चुके हैं। उन्होंने बैंकिंग, बिजली, आईटी, कराधान और खनन समेत कई सेक्टरों में काम किया है। मल्होत्रा ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर ढांचे को लेकर भी काम किया है। कर नीति और वित्तीय प्रबंधन के मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
यह भी पढ़ें:पुणे में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से 2 ट्रेनी पायलटों की मौत, 2 गंभीर
संबंधित खबरें
राहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
10 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
53 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines