Sania Mirza Instagram Post: शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा का एक और इमोशनल पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में सानिया मिर्जा ने खुद को प्यार करने और ब्रेक देने की बातें लिखी हैं। इससे पहले भी सानिया मिर्जा कई इमोशनल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर चुकी हैं।
सानिया मिर्जा ने लेटेस्ट पोस्ट में क्या लिखा
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘आप रोशनी और अंधेरे से मिलकर बने इंसान हैं। जब आपका दिल भारी हो या ऐसा महसूस करे, तो जरूरी है कि आप खुद को ब्रेक देना सीखें। अगर आप कभी कमजोर भी महसूस करें, तो उस वक्त बेहद जरूरी होता है कि आप खुद को बेहद प्यार करना सीखें।
बता दें कि शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरों के पीछे पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेवफाई को कारण बताया गया। तलाक की खबरें उड़ने के बाद शोएब मलिक की पाकिस्तानी एक्ट्रेस आएशा उमर के साथ एक बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
दोस्त ने तो तलाक का दावा तक कर दिया
बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरों के वायरल होने के बीच दंपति के एक कॉमन दोस्त ने तो दावा कर दिया कि सानिया-शोएब का तलाक हो चुका है, लेकिन वे इस बारे में इसलिए कुछ नहीं बोल रहे हैं कि फिलहाल वे कानूनी मुद्दों को सुलझा लेना चाहते हैं।
बता दें कि हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन मनाया लेकिन उनके साथ शोएब मलिक नहीं थे। हालांकि शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सानिया मिर्जा को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी। सानिया और शोएब 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के आठ साल बाद दोनों एक बच्चे के पिता बने थे।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
36 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines