Case Against Ex-RG Kar Principal Sandip Ghosh : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपलसंदीप घोष को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। इसी अस्पताल में पिछले महीले एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। घोष की गिरफ्तारी उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हुई है, जिसकी जांच सीबीआई दुष्कर्म और हत्या केस की जांच के साथ-साथ कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने घोष के साथ 16 अगस्त से पूछताछ शुरू की थी जो 2 हफ्ते चली थी।
53 साल के घोष को सीबीआई ने सोमवार को साल्ट लेक में स्थित अपने ऑफिस सीजीओ कॉम्प्लेक्स में गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार की शाम घंटों पूछताछ के बाद उन्हें एजेंसी के एंटी करप्शन ऑफिस निजाम पैलेस में हिरासत में रखा गया। इसके कुछ घंटों बाद तीन और लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें अफसर अली खान की पहचान घोष के सिक्योरिटी गार्ड और बिप्लव सिंघा व सुमन हाजरा की हॉस्पिटल वेंडर के रूप में हुई है। 24 अगस्त को एजेंसी ने भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उनके खिलाफ आरोप संज्ञेय अपराध हैं और इनमें जमानत नहीं मिल सकती।
घोष के खिलाफ क्या-क्या आरोप?
बता दें कि महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच आरजी कर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने 21 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने संदीप घोष के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के बाद घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अख्तर अली ने आरोप लगाया है कि संदीप घोष ने अपने कार्यकाल के दौरान लावारिश लाशों को अवैध रूप से बेचा, सरकारी फंड में हेरफेर की और बायोमेडिकल कचरे की तस्करी की।
ये भी पढ़ें: जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय, खूद को बताया बेकसूर
इसके अलावा संदीप घोष पर नेपोटिज्म और खरीद के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप भी है। अख्तर अली ने मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जांच किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संदीप घोष के प्रिंसिपल रहते हुए छात्रों पर परीक्षा में पास होने के लिए 5 से 8 लाख रुपये की रिश्वत देने का दबाव भी बनाया गया था। इस याचिका के दाखिल होने के 2 दिन बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच राज्य सरकार की ओर से गठित की गई एसआईटी के हाथों से लेकर सीबीआई को देने का निर्देश दिया था। जांच के दौरान सीबीआई ने छापेमारी भी की थी।
ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case पर खामोश क्यों हैं Kangana Ranaut?
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
38 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines