Sandeshkhali West Bengal Latest Update: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 26 अप्रैल को सीबीआई ने कई जगहों पर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इसके बाद से ही भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग तेज हो गई है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश को बदनाम करना चाहती है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी का आतंकियों को बचाने और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ गुप्त समझौता है। शुवेंदु यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इन सभी हथियारों का इस्तेमाल आतंकियों द्वारा किया जाता है। ऐसे में टीएमसी को आतंकी पार्टी घोषित करने और सीएम ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए। सीबीआई ने शाहजहां शेख मामले में शुक्रवार को संदेशखाली में अलग-अलग जगहों छापेमारी कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे।
वहीं टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हमें बरामदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें सीबीआई पर संदेह है। मामले की जांच होनी चाहिए। चुनाव के दौरान बदनाम करने के लिए भाजपा चाल चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि हथियारों का जखीरा एक आतंकी कृत्य है। जो देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में सीबीआई को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘खतरा’ बताकर 1080 दिन तक जेल में रखा, अब प्रशासन को देना होगा 5 लाख हर्जाना
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
59 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
1 hr ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
4 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
5 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
6 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines