Sanatan Dharma Row Anurag Thakur On udhayanidhi stalin: तमिलनाडु के मंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) नेता के सनातन को लेकर दिए गए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी एंट्री हो गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सनातन को कुचलने की हसरत वाले खाक हो गये, हिंदुओं को मिटाने का सपना पालने वाले राख हो गये। बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन को लेक विवादित बयान दिया था।
तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को ‘सनातन उन्मूलन सम्मेलन’ में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म, डेंगू और मलेरिया के समान है। उन्होंने ये भी कहा कि सनातन सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है और उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हमें डेंगू और मलेरिया की तरह ही समानत धर्म को भी मिटाना है।
ये भी पढ़ें: ‘मलेरिया-डेंगू की तरह है सनातन धर्म’ तमिलनाडु के मंत्री यह कह बैठे, भाजपा ने पूछा- क्या INDIA में इस पर सहमति बनी थी
उदयनिधि के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु के मंत्री के बयान को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सनातन को कुचलने की हसरत वाले कितने ही खाक हो गये, हिंदुओं को मिटाने का सपना पाले कितने ही राख हो गये।
केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधा और कहा कि सुनो, घमंडिया गठबंधन के घमंडवीरों…, तुम और तुम्हारे मित्र रहें न रहें, लेकिन सनातन था, सनातन है, सनातन रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामनवमी का जुलूस बंगाल में निकलता है तो शोभायात्रा पर बम और पत्थर बरसाए जाते हैं। बिहार में भी माता सीता पर अपशब्द करने वालों की कमी नहीं है, घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदू आतंकवाद कहते नहीं थकते। आखिर इनकी क्या मानसिकता क्या है?
ये भी पढ़ें: सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने वाले Udhayanidhi Stalin के नहीं बदले तेवर, याद दिलाया पीएम मोदी का बयान
अमित शाह ने भी उदयनिधि के बयान पर साधा था निशाना
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के डूंगरपुर में उदयनिधि के बयान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल कांग्रेस और DMK पार्टी के नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने सनातन धर्म का अपमान किया है।
अमित शाह के बयान के बाद उदयनिधि ने दी थी ये प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान के बाद विवादित बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं किसी भी कानूनी चुनौती के लिए हमेशा तैयार हूं। हम किसी भी तरह की भगवा धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। तमिलनाडु के मंत्री ने कहा कि हम पेरियार और अन्न के समर्थक हैं।
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
10 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
19 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines