News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Samir Modi Arrested: भगोड़े ललित मोदी के भाई और कारोबारी समीर मोदी एक बार फिर से चर्चा में है. भगौड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने समीर मोदी को एक पुराने रेप के केस में गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, समीर मोदी जब आज दिल्ली से बाहर जा रहे थे तब एयरपोर्ट से उनको हिरासत में लिया गया था. जहां से वह कहीं बाहर जाने वाले थे. पुलिस ने समीर को कोर्ट में पेश किया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह भी दावा किया गया है कि इस केस में शिकायतकर्ता महिला ने मामले को सेटल करने के लिए 50 करोड़ रुपए की मांग की थी. फिलहाल पुलिस की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है और जांच अभी जारी है.
यह भी पढ़ें- ‘भिखारी जैसा लोन पर जी रहा है’, महिला बैंक कर्मचारी ने सैन्य कर्मी के साथ किया दुर्व्यवहार; ऑडियो वायरल
फिलहाल भगौड़े ललित मोदी का भाई समीर मोदी अभी पुलिस की हिरासत में है. समीर के गिरफ्तार होने की जानकारी उनके परिजनों को मिल चुकी है. मौके पर समीर मोदी के वकील और परिजन भी मौजूद हैं. अभी तक समीर मोदी के परिवार की ओर से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है.
मिली जानकारी के अनुसार, समीर मोदी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बीच लंबे समय से 11 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद जारी है. बता दें कि समीर मोदी और ललित मोदी के पिता के पास लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसे लेकर उनकी मां बीना मोदी, और भाई-बहनों के बीच विवाद चल रहा है और इससे संबंधित एक केस भी कोर्ट में जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।