Same Gender Marriage: 'मौलिक महत्व का है मुद्दा...' समलैंगिक शादी मसले पर SC की अहम टिप्पणी, 18 अप्रैल को संविधान पीठ करेगा सुनवाई

Same-sex marriage, Supreme Court, Tushar Mehta, Central Government, PM Modi News, Same Sex Marriage Matter, Supreme Court Constitution bench, Same Gender Marriage

प्रतीकात्मक इमेज।

विज्ञापन

Same-Gender marriage: समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की संविधान पीठ को ट्रांसफर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा मौलिक महत्व का है। इस मामले पर संवैधानिक बेंच 18 से सुनवाई करेगी।

केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर किया था विरोध

बता दें कि एक दिन पहले रविवार यानी 12 मार्च को केंद्र सरकार ने इस मसले पर एफिडेविट दाखिल कर समलैंगिक शादी देने की मांग वाली याचिका का विरोध किया था। सरकार ने कहा था कि भारत में परिवार का अर्थ महिला और पुरुष के बीच हुई शादी और उनसे पैदा हुए बच्चे से है।

विज्ञापन

तुषार मेहता ने कहा- समाज प्रभावित होगा

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अदालत के फैसले से समाज पूरी तरह प्रभावित होगा। बता दें कि एक समलैंगिक जोड़े ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की उनकी शादी को मान्यता देने की मांग की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

याचिकाकर्ता की वकील ने जताई खुशी

समलैंगिक जोड़े की वकील निहारिका करंजवाला ने कहा कि इस मसले को लेकर हम सकारात्मक फैसले की उम्मीद कर रहे हैं। मामले को संविधान पीठ के आगे रखने का निर्देश दिया गया है। अदालत के इस कदम से हम खुश हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ