Odisha News: ओडिशा के संभलपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बीजेपी के दो नेताओं की मौत हो गई। PTI के मुताबिक हादसा बुर्ला थाना इलाके में नेशनल हाईवे-53 पर शनिवार रात डेढ़ बजे हुआ। कार और डंपर की टक्कर में भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष देबेंद्र नायक और पूर्व सरपंच मुरलीधर छुरिया की मौत हो गई। दोनों वरिष्ठ भाजपा नेता नौरी नाइक के करीबी थी। कार में चालक समेत 6 लोग सवार थे। भुवनेश्वर से करडोला जाते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिंदा बचे एक शख्स ने चौंकाने वाला दावा किया है।
यह भी पढ़ें:‘CM हाईजैक, अफसर चला रहे…’, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, प्रशांत किशोर से पूछे ये सवाल
आरोप है कि कार को डंपर चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी। सुरेश चंदा के अनुसार डंपर ने कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी। जिसके बाद चालक ने बचने के लिए कार को हाईवे से कंटापल्ली ग्रामीण सड़क की ओर मोड़ दिया। इसके बाद भी डंपर चालक पीछा करता रहा। आगे जाकर डंपर ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद कार पलट गई। चंदा के अनुसार डंपर चालक ने 3 बार कार को टक्कर क्यों मारी? यह संदेह के घेरे में है। दो बार कार को टक्कर लगी, तब तक वे होश में थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
तीसरी टक्कर लगने के बाद बेहोश हो गए। गलती से कोई वाहन सिर्फ एक ही बार टक्कर मार सकता है। यह हादसा नहीं, बड़ी साजिश है। हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रेंगाली के पूर्व विधायक नाइक अस्पताल आए। उन्होंने कहा कि कार को जानबूझकर टक्कर मारी गई है। मामले के संदर्भ में एसपी मुकेश कुमार भामू का बयान सामने आया है। भामू ने कहा कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों ने शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें- 200 लड़कियों की अश्लील फोटो-वीडियो… 700 महिलाओं को ठगने वाले के फोन में क्या-क्या?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
4 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
6 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
7 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
9 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
10 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
10 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines