जम्मू संभाग के सांबा जिले में एक युवती की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, रामिका थापा नाम की युवती ने अपनी मर्जी से आरिफ नाम के युवक से शादी कर ली और इस दौरान वह मुस्लिम धर्म में भी शामिल हो गई. बताया जा रहा है कि युवती के परिवार को जब इस शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने इसे अपहरण का मामला बताते हुए विरोध जताया. परिवार की ओर से कार्रवाई की बात भी कही गई, जिससे मामला और गरमा गया.
इसी बीच युवती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है. युवती ने कहा कि मैंने अपने मां-बाप को दो साल पहले कहा था कि वो आरिफ से शादी करना चाहती हैं लेकिन घर पर कोई नहीं माना. युवती ने अपने माता-पिता को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर उसके खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा सकती है.
वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने बाकी है.
संबंधित खबरें
'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
9 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
10 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
11 hrs agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
11 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
18 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
20 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
20 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
22 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines