Sam Pitroda Resigns: सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज सुबह पूर्वी और दक्षिण भारतीयों को लेकर नस्लवादी टिप्पणी की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने आज उन पर जमकर निशाना साधा था। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि आज सुबह उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वी राज्यों के लोग चाइनीज और दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकन दिखते हैं। उनका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया था। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा था कि भारत जैसे विविधता वाले देश के लिए ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है।
पीएम ने साधा था निशाना
उनके बयान पर पीएम मोदी ने तेलंगाना की रैलियों में जमकर निशाना साधा। उन्होंने वारंगल में कहा कि शहजादे के फिलाॅसफर चमड़ी के आधार पर देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने नस्लीय टिप्पणी की। ये लोग अब गाली देने पर उतर आए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने बांसवाड़ा की रैली में कहा कि कांग्रेस के लोग अगर गलती से भी सत्ता में आ गए तो आपका मंगलसूत्र भी मुसलमानों में बांट देंगे। इसके बाद उन्होंने संपत्ति टैक्स को लेकर भी बयान दिया। पीएम मोदी ने इसे भी हाथों हाथ लिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।
ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को चुनौती, बोलीं- ‘मेरे भाई के साथ मुद्दों पर बहस करें…हम तैयार’
ये भी पढ़ेंः सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, Priyanaka Gandhi ने पीएम मोदी को दिया जवाब
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
36 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
57 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से निपटने को आंध्र प्रदेश में NDRF की 1ा टीमें तैनात
6 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines