Salman Khan Attack Plan Case Update: एक्टर सलमान खान पर हमला करने की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन चारों पर पाकिस्तान से AK47 मंगवाने का आरोप है, जिससे सलमान खान पर पनवेल में हमला करने और उनकी हत्या करने की प्लानिंग थी।
प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी। शूटर्स को नवी मुंबई पुलिस ने दबोचा है।
शूटरों के नाम धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।
सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार 2 युवकों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 3 से 4 राउंड हवाई फायरिंग की थी। इनमें से एक गोली अपार्टमेंट की बालकनी के नेट को चीरते हुए निकली थी। पुलिस जांच में फायरिंग करने वाले युवक बिश्नोई गैंग के शूटर बताए गए। हालांकि हेलमेट पहना होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन अपार्टमेंट के बाहर लगे CCTV कैमरों में वे फायरिंग करते दिखे।
वहीं फायरिंग करने का मामला उजागर होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपियों को ट्रेस करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से मोहम्मद चौधरी नामक शूटर को दबोचा। उसने कबूल किया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सलमान खान की सुपारी दी थी। उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे उपलब्ध कराए। सलमान खान की रेकी करने में भी मदद की थी।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
47 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
2 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines