Saffron Flag Put On Mosque In Bidar: कर्नाटक के बीदर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। यहां 21 सितंबर की रात एक मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मस्जिद के ऊपर से झंडा हटा दिया गया है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना बीदर के धन्नूर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह इस्माइल खान नामक स्थानीय निवासी नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गए तो उन्होंने देखा कि मस्जिद के ऊपर किसी ने भगवा ध्वज लगा दिया है। इसके बाद वहां पहुंचे अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन
अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराकर शांति भंग करने की कोशिश की। उन्होंने झंडे को छड़ी से बांधकर मीनार पर रख दिया। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। हालांकि पुलिस ने आगामी खतरे को भांप कर लोगों को जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं मामले को लेकर बसवाकल्याण ग्रामीण पुलिस निरीक्षक वसंत पाटिल ने कहा कि सूचना पर तुरंत गांव पहुंचे और समुदाय को विश्वास में लिया है। उन्हाेंने बताया कि आईपीसी की धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 mins agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
1 hr agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines