---विज्ञापन---

देश angle-right

भगवा झंडा लगाने के बाद मचा बवाल, जानें क्या है मामला?

Saffron Flag Put On Mosque In Bidar: कर्नाटक के बीदर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। यहां 21 सितंबर की रात एक मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मस्जिद के ऊपर से झंडा हटा दिया गया है। वहीं अज्ञात लोगों के […]

---खबर नीचे जारी है---

Saffron Flag Put On Mosque In Bidar: कर्नाटक के बीदर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। यहां 21 सितंबर की रात एक मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मस्जिद के ऊपर से झंडा हटा दिया गया है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना बीदर के धन्नूर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह इस्माइल खान नामक स्थानीय निवासी नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गए तो उन्होंने देखा कि मस्जिद के ऊपर किसी ने भगवा ध्वज लगा दिया है। इसके बाद वहां पहुंचे अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराकर शांति भंग करने की कोशिश की। उन्होंने झंडे को छड़ी से बांधकर मीनार पर रख दिया। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। हालांकि पुलिस ने आगामी खतरे को भांप कर लोगों को जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मामले को लेकर बसवाकल्याण ग्रामीण पुलिस निरीक्षक वसंत पाटिल ने कहा कि सूचना पर तुरंत गांव पहुंचे और समुदाय को विश्वास में लिया है। उन्हाेंने बताया कि आईपीसी की धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 23, 2023 07:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola