Sabse Bada Sawal, 21 March 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। सबसे बड़े सवाल में बात होगी भ्रष्टाचार की, 2024 की बड़ी लड़ाई की। ये दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। इसमें आज एक और अध्याय भी जुड़ गया। जो भ्रष्टाचार की लड़ाई हो रही है, उसमें सात समंदर पार जो देश को हजारों करोड़ों रुपए चूना लगाकर भाग गए, उन्हें वापस लाने की भी कवायद भी शामिल है।
एंटीगुआ में जाकर छिपा था मेहुल
खबर आई कि मेहुल चौकसी, 7848 करोड़ का पंजाब नेशनल बैंक को चूना लगाकर देश छोड़कर भाग गया था। और एंटीगुआ में जाकर छिपकर बैठ गया। सीबीआई ईडी ने उसे लाने की पुरजोर कोशिश की, करोड़ों रुपए खर्च किए गए, खबर भी आई कि अब आएगा…अब आएगा।
जांच एजेंसियों को लगा धक्का
इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखे थे। यानी वह किसी देश में आ-जा नहीं सकेगा। दिखे तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन वह रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिया गया। यानी भारत के अलावा मेहुल चौकसी कहीं भी अब आ-जा सकता है। ये हमारी जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ा धक्का है। वह मुहिम, वह कवायद जिसमें पाई-पाई चुकता की जाएगी कहा गया था, उस पर धक्का है।
कांग्रेस-आप सरकार पर हमलावर
कांग्रेस हमलावर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार ने तो ईडी सीबीआई छोड़ रखी है कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ। उसमें मशगूल है। मोदी जी के मेरे मेहुल भाई चौकसी को रिहाई मिल गई है। परम मित्र यानी अडानी के लिए संसद ठप कर दी जाती है। पुराना दोस्त पांच साल पहले फरार, भला मोदी जी मदद से कैसे करें इंकार। बड़ा आरोप लगा रहे हैं।
इंटरपोल को ठोस सबूत क्यों नहीं दिए गए?
खैर देश को चूना सिर्फ मेहुल चौकसी ने नहीं लगाया है। विजय माल्या, नीरव मोदी, जतिन मेहता, केवल कृष्ण कुमार, नीलेश पारिख, आशीष जोबनपुत्रा, राजीव गोयल…कई नाम हैं। आम आदमी पार्टी भी ने भी सवाल दाग दिया है कि राहुल चौकसी ने कितना चंदा दिया, किस मंत्री ने मदद की? इंटरपोल को ठोस सबूत क्यों नहीं दिए गए?
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines