Sabse Bada Sawal, 30 March 2023: नमस्कार… मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में बात करेंगे सजा की, माफी की, अपील की, अहंकार की और राजनीतिक तकरार की। इसके केंद्र में हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी। आज से ठीक एक हफ्ते पहले 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी पाया गया और दो साल की सजा हुई। दो साल की सजा के चलते उनकी संसदीय सदस्यता निरस्त हो गई।
24 मार्च को बकायदा लोकसभा सचिवालय ने इस बात की तस्दीक भी कर दी। सजा के साथ फैसला दिया गया कि अब राहुल गांधी अपील भी कर सकते हैं। आप सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट जा सकते हैं। इस बात को सात दिन हो गए हैं, कहीं भी अपील की सुगबुगाहट नहीं है।
क्या अभी तक कोर्ट ऑर्डर का अनुवाद नहीं हो सका?
कांग्रेस की तरफ से यह जरूर कहा जा रहा है कि आदेश गुजराती में है, अनुवाद किया जा रहा है। तो क्या सात दिन में अनुवाद नहीं हो पाया। वैसे कांग्रेस के पास एक लंबी चौड़ी वकीलों की फौज है। तो क्या राहुल का अपील न करना ये रणनीति का हिस्सा है। इस पर विश्लेषण होने शुरू हो गए हैं। मैं राहुल गांधी हूं, सावरकर नहीं, इस बयान पर बवाल चल रहा है। शिवसेना से मिलकर कांग्रेस ने मामला सुलझा लिया है। विक्टिम कार्ड भी कांग्रेस खेल रहा है। कांग्रेस कह रही है कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। ये प्रतिशोध की राजनीति है। बीजेपी कह रही है कि ये अदालती कार्रवाई है। दिक्कत है तो ऊपरी अदालत चले जाइए।
इसमें पेंच क्या है? देश के गृहमंत्री अमित शाह एक निजी चैनल में थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सजा के फैसले को लेकर अपील क्यों नहीं कर रहे हैं। ये कैसा अहंकार है? बीजेपी के चाणक्य इस बात से क्यों परेशान हैं? या इसी में राजनीति खेल होने की आशंका गुंजाइश देखी जी रही है?
राहुल क्यों नहीं कर रहे सजा के खिलाफ अपील?
पहले जो विपक्ष छितराया था, वह राहुल गांधी के मुद्दे पर एक हो गया है। ममता बनर्जी गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन का दावा कर रही थीं, लेकिन अब वे गैर भाजपा गठबंधन की ताल ठोंक रही हैं। अरविंद केजरीवाल भी कह रहे हैं कि सरकार रोज-रोज जेल भेजने की मुहिम चला रही है। राहुल गांधी के समर्थन में जो लोग आ रहे हैं तो राहुल अपील नहीं करते हैं तो क्या होगा? तो क्या अब संभावना तलाशी जा रही है कि राहुल अपील न करें। राहुल गांधी 2029 तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे? क्या तब तक के लिए पोजिशनिंग की जा सकती है? अब पटना कोर्ट से भी समन आ गया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि राहुल जाएंगे जेल…2024 में बड़ा खेल, मांगेंगे माफी या अहंकार है काफी? देखिए बड़ी बहस…
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation: राहुल गांधी को अब पटना कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है मामला
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
10 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
11 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
12 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines