Sabse Bada Sawal, 30 June 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करूंगा अन्नदाता की। बात करूंगा गन्ने की भी। वो गन्ना किसानों को कड़वा स्वाद क्यों दे रहा है? किसानों की आय कब दोगुना होगी? हाल ही में केंद्र सरकार ने गन्ने का दाम तय किया है। 10 रुपए का इजाफा किया गया है। 305 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 315 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
राज्य सरकारें इससे ज्यादा दाम तय कर सकती है। मसलन पंजाब में गन्ने का दाम 380 रुपए प्रति क्विंटल है। हरियाणा में 372 रुपए और यूपी में 350 रुपए प्रति क्विंटल दाम है। केंद्र सरकार का दावा है कि दाम बढ़ने से 5 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। 9 सालों में 105 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।
यह भी पढ़ें: 50 के हुए अखिलेश यादव: सीएम योगी और मायावती ने दी बर्थडे की बधाई, उठी PM बनाने की मांग
पहली नजर में जो किसानी नहीं जानते हैं वे कहेंगे कि बल्ले-बल्ले हो गई। लेकिन किसान क्या कह रहे हैं? किसानों ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। कहा कि गन्ना उगाने में प्रति क्विंटल 50 रुपए लागत बढ़ चुकी है। पिछले साल जब केंद्र ने दाम तय किया था तो उस वक्त लागत 162 रुपए प्रति क्विंटल आंकी गई थी।
वहीं, गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने पाया था कि गन्ना बोने में 288 से 312 रुपए प्रति क्विंटल लागत आती है। इसलिए 450 रुपए प्रति क्विंटल की मांग किसान कर रहे थे। लेकिन सरकार कह रही है कि हम तो रिकॉर्ड तोड़ दाम दे रहे हैं, बकाया भी नहीं है। लेकिन सच यह है कि अभी भी तमाम किसानों का बकाया मिलों पर है। नियम है कि 14 दिन के भीतर भुगतान हो जाना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
2 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
6 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines