Sabse Bada Sawal, 28 July 2023: नमस्कार…प्रणाम। मैं हूं गरिमा सिंह। मेरे ठीक बाजू में रखा है भारत का संविधान। जब इसे पलटते हैं तो पहले पन्ने पर लिखा है कि हम भारत के लोग। अगले पन्ने पर अनुच्छेद शुरू होता है। जिस पर लिखा है कि इंडिया अर्थात भारत गणराज्य है, जो राज्यों का संघ है। लेकिन इस समय ये INDIA शब्द औपनिवेशिक युग की याद दिलाता है।
बीजेपी के एक सांसद नरेश बंसल ने मांग रखी कि INDIA शब्द गुलामी की याद दिलाता है। इसे संविधान से हटाया जाना चाहिए। इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक INDIA की जगह भारत शब्द को इस्तेमाल करने की बात कही थी। उन्होंने अपने बायो में INDIA से हटाकर भारत लिख दिया था।
INDIA विपक्ष के गठबंधन का नाम है। बेंगलुरु में विपक्ष ने इस नाम को अंगीकार किया था। तब से बीजेपी विपक्ष के गठबंधन पर हमलावर है। हम सबसे बड़ा सवाल में यही समझने की कोशिश करेंगे कि क्या INDIA…गुलामी का प्रतीक है। क्या 18 जुलाई के बाद लोगों को INDIA और भारत का अंतर समझ में आता है। क्या INDIA Vs NDA की लड़ाई हिंदुस्तान फंसकर रह गया है?
आज एंकर गरिमा सिंह के साथ पैनल में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गीता भट्ट, जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी, एलजेपी आर के प्रवक्ता मणिशंकर पांडे, राजनीतिक एक्सपर्ट सुकेश रंजन और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत शामिल हैं।
देखिए बहस का वीडियो…
यह भी पढ़ें: कश्मीर में ग्रेनेड फेंकने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, मिला गोला-बारूद का जखीरा
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत और 2 घायल
11 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
51 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines