---विज्ञापन---

देश angle-right

Sabse Bada Sawal: 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘पिछड़े’ किसे बनाएंगे ‘अगड़ा’?

Sabse Bada Sawal, 25 June 2023: नमस्कार मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं 2024 की लड़ाई की, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की और रणनीति की। राजनीति का ऊंट किस ओर करवट लेगा, इस पर नजर रखनी होगी। 23 जून को पटना में 15 विपक्षी दल एक साथ […]

---विज्ञापन---

Sabse Bada Sawal, 25 June 2023: नमस्कार मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं 2024 की लड़ाई की, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की और रणनीति की। राजनीति का ऊंट किस ओर करवट लेगा, इस पर नजर रखनी होगी। 23 जून को पटना में 15 विपक्षी दल एक साथ आए। गिले शिकवे दूर करने की कोशिश की गई। जो मुद्दे थे, उन पर खुलकर बात होती दिखी। ये पहले नहीं हुआ। अगली बैठक की घोषणा कर दी गई। 10 या 12 जुलाई को होगी। उस दिन संयोजक का नाम तय हो जाएगा, सीटों का बंटवारा हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल नाराज हैं। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी नदारद दिखे। वे अपने रवैये पर अड़े हैं कि जब तक कांग्रेस अध्यादेश पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है। तब तक वे गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। अगली बैठक में भी नहीं आएंगे। अरविंद केजरीवाल की दखल पंजाब और दिल्ली में है। 20 लोकसभा सीटें हैं। ओडिशा में नवीन पटनायक तटस्थ हैं। केसीआर का भी 36 का आंकड़ा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पंजाब-दिल्ली की सीटें जोड़ लें तो 81 हो जाती हैं। तो क्या सवा 4 सौ सीटों पर सहमति बन गई है। क्या बीजेपी के लिए ये चिंता का सबब बनने लगी है। इस बात का संकेत बैठक के बाद भाजपा की तरफ से आए बयान साफ इशारा करते हैं। तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2024 में NDA बनाम PDA? PDA मतलब पेट्रियोटिक डेमोक्रेटिक एलाइंस। ‘पिछड़े’ किसे बनाएंगे ‘अगड़ा’? देखिए लोकसभा इलेक्शन को लेकर बड़ी बहस

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajkot Gas Godown Fire: राजकोट में बड़ा हादसा, गैस गोदाम में आग लगने के बाद हुए कई धमाके

First published on: Jun 26, 2023 03:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola