---विज्ञापन---

देश angle-right

Sabse Bada Sawal, 23 April 2023: कर्नाटक का खेल…कौन पास कौन फेल? दूध पर द्वंद…किसे लगी मिर्ची? देखिए बड़ी बहस

Sabse Bada Sawal, 23 April 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल संडे स्पेशल में मैं बात करने वाला कर्नाटक की। जहां विधानसभा चुनाव वाले हैं। 17 दिन बाद बटन दबाया जाएगा और 20 दिन बाद तय हो जाएगा कि कौन पास और कौन फेल। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे एक […]

---विज्ञापन---

Sabse Bada Sawal, 23 April 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल संडे स्पेशल में मैं बात करने वाला कर्नाटक की। जहां विधानसभा चुनाव वाले हैं। 17 दिन बाद बटन दबाया जाएगा और 20 दिन बाद तय हो जाएगा कि कौन पास और कौन फेल। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे एक आम विधानसभा चुनाव की तरह नहीं देखा जा रहा है। इसे 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले काउंटडाउन की पहली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि इससे जनता का मूड पता चलेगा।

चुनाव विधानसभा का है, लेकिन मुद्दे राष्ट्रीय हावी हो रहे हैं। ये समझना अहम है। राजनीतिक दल इसे समझने में जुटे हुए हैं। कर्नाटक की एक और महत्ता है। दक्षिण में जो पांच राज्य हैं, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र और तमिलनाडु में 130 लोकसभा सीटें हैं। कर्नाटक, दक्षिण किस ओर जा रहा है, इसकी बानगी भी पेश करने वाला है।

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: माफिया-अपराधी अब अतीत हो गए, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

बीजेपी पीएम मोदी के करश्मिाई नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। मोदी 25 अप्रैल से लगातार कर्नाटक में देखे जाने वाले हैं। वे 20-25 रैलियां करने वाले हैं। वे डेढ़ महीने में दर्जन बार जा चुके हैं। राहुल गांधी भी जा रहे हैं। वे दो दिन के दौरे पर हैं। वहां लिंगायत समुदाय की बसवा जयंती में भी शामिल हुए। लिंगायत बड़ा समुदाय है। 17 फीसदी वोटर हैं।

बसेश्वर महराज को कोट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कभी सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा। उन्हें भी डराया-धमकाया गया है। पीएम कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। उधर, विपक्ष कह रहा है कि एकतरफा कार्रवाई हो रही है। कर्नाटक में स्थानीय स्तर पर भी भ्रष्टाचार का मुद्दा हावी हो रहा है। कांग्रेस कर्नाटक सरकार पर 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस कोई पाक साफ नहीं है। डीके शिवकुमार के खिलाफ भी जांच चल रही है।

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: लगातार दूसरी बार मेयर बनीं AAP प्रत्याशी, जानें कौन हैं शैली ओबेरॉय?

आज का सबसे बड़ा सवाल है कि कर्नाटक का खेल…कौन पास कौन फेल? दूध पर द्वंद…किसे लगी मिर्ची? देखिए बड़ी बहस

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 24, 2023 03:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola