Sabse Bada Sawal, 22 May 2021: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं पहलवानों की। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों की। जंतर-मंतर पर धरने को एक महीना पूरा हो चुका है। खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल रहा है। नई संसद का 28 मई को उद्घाटन होगा। बात नार्को टेस्ट भी होगी। पर लड़ाई है इंसाफ भी। इसे कोई तलाश रहा है या रोज-रोज नए मुद्दे आ रहे हैं।
जब पहली बार 18 जनवरी को ये पहलवान धरने पर बैठे थे तो कमेटियां बनीं। लेकिन सच सामने नहीं आ सका। इस बार सुप्रीम कोर्ट का डंडा चला तो दो एफआईआर, जिसमें पाक्सो भी है, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पॉक्सो एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की कमान संभाल ली है, लेकिन बृजभूषण शरण अभी भी अध्यक्ष हैं। ऐसे ही मामले में एमजे अकबर से इस्तीफा ले लिया गया था। जहां ये धरना चल रहा है, वह मंत्रियों के निवास से 300-400 मीटर से ज्यादा नहीं है। लेकिन कोई इनके पास जाने की जहमत नहीं उठा रहा है।
और पढ़िए – Hyderabad News: हैदराबाद में कुत्ते के हमले से बचने के लिए तीसरे फ्लोर से कूदा डिलीवरी एजेंट, हालत गंभीर
अब बात आ गई है नार्को टेस्ट पर है। इसकी शुरुआत बृजभूषण शरण सिंह ने खुद की। उन्होंने कहा कि मैं टेस्ट के लिए तैयार हूं, लेकिन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का भी हो। पहलवानों ने पलटवार किया। कहा कि उन सात महिलाओं का भी नार्को टेस्ट हो, जिनका यौन शोषण हो। पहलवान कुश्ती के दांव-पेंच के अलावा राजनीति के भी दांव-पेंच सीख गए हैं। उन्होंने कहा कि नार्को टेस्ट का लाइव प्रसारण होना चाहिए। लेकिन यहां अहम बात यह है कि नार्को टेस्ट कोर्ट में मजबूत एविडेंस नहीं है। महिला पहलवान उसी दिन धरना भी करने वाले हैं, जिस दिन पीएम मोदी नई संसद का उद्घाटन करेंगे। तो आज का सबसे बड़ा सवाल है कि नार्को से होगा सच का सामना? पहलवानों के धरने का एक महीना…इंसाफ कब? देखिए बड़ी बहस
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: उत्तराखंड को भी मिलने वाली है पहली वंदे भारत एक्सप्रेस; 25 मई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines