Hyderabad News: हैदराबाद में कुत्ते के हमले से बचने के लिए तीसरे फ्लोर से कूदा डिलीवरी एजेंट, हालत गंभीर

hyderabad news, hyderabad dog attack, attacked by doberman, amazon agent

Hyderabad News: हैदराबाद में कस्टमर के घर गए एक डिलीवरी एजेंट ने कुत्ते के हमले से बचने के लिए अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर से छलांग लगा दी। डिलीवरी एजेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। इस साल जनवरी के बाद से हैदराबाद में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन

घटना हैदराबाद के पंचवटी कॉलोनी में श्रीनिधि हाइट्स अपार्टमेंट में हुई। गद्दे की डिलीवरी करने आए डिलीवरी एजेंट ने कस्टमर के गेट पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। इसी दौरान कस्टमर के पालतू कुत्ते (डोबर्मन) ने डिलीवरी एजेंट पर हमला कर दिया। रायदुर्गम पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की इस धारा के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक, घायल डिलीवरी एजेंट की पहचान 30 साल के इलियास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि डिलीवरी के दौरान कुत्ते के हमले से बचने के लिए इलियास तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद अपार्टमेंट के लोग आए और इलियास को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
और पढ़िए – Border Security Force: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, नशे की खेप बरामद

इस बीच, तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने एक विज्ञप्ति में मांग की कि कुत्ते के मालिक डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के इलाज का खर्च वहन करें।

बता दें कि इसी तरह की एक अन्य घटना में 23 साल के रिजवान की मौत हो गई थी। रिजवान भी डिलीवरी देने गया था, उसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया जिसके बाद रिजवान तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया था। मोहम्मद रिजवान फूड डिलीवरी ऐप के साथ काम करता था। घटना के दिन वह बंजारा हिल्स में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में पार्सल देने गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ