Sabse Bada Sawal, 22 April 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। लेकिन आजकल बागी हो चले हैं। बीते दिनों उन्होंने द वॉयर को इंटरव्यू दिया। पुलवामा को लेकर गंभीर आरोप लगा दिए। ढाई हजार जवान जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। काली कार आती है, टकराती है और हमारे बहादुर 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो जाते हैं। देशभर में बवाल हुआ था।
इसको लेकर भी कुछ अहम सवाल और अपना सत्य पेश करते नजर आए सत्यपाल मलिक। उन्होंने कहा कि मैंने तो राजनाथ सिंह से कहा था कि सड़क के रास्ते क्यों लाया जा रहा है। विमान क्यों नहीं उपलब्ध कराए जाते। बड़ी आसानी से इनका प्रबंध किया जा सकता है। लेकिन उनकी दरख्वास्त को अनसुना कर दिया गया। फिर ये वाकया पेश आया। उन्होंने पीएम मोदी से बात की और कहा कि अक्षमता और लापरवाही का नतीजा है।
सत्यपाल ने दावा किया कि पीएम ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। यही बात उन्होंने एनएसए अजीत डोभाल से भी बताई। उन्होंने इसी इंटरव्यू में 300 करोड़ के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा दिया। 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 के बीच उन्हें 300 करोड़ के रिश्वत की पेशकश की गई। बीजेपी के महासचिव का नाम भी लिया। अब सत्ता पक्ष की तरफ से एक चुप्पी थी। फिर उन्हें सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुला लिया। कोई समन नहीं था। सिर्फ कुछ मामलों में स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया।
इस मुद्दे को कांग्रेस ने लपक लिया। कांग्रेस तो पहले से कह रही है कि कोई सवाल पूछ ले तो उसके पीछे सीबीआई-ईडी छोड़ दी जाती है। अमित शाह बेंगलुरु में थे। उनसे सवाल पूछा गया कि सीबीआई ने सत्यपाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है? गृह मंत्री ने कहा कि दो बार पहले भी पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उन्होंने आरोप लगाए तो तह तक जाना चाहिए। उन्होंने सवाल भी उठा दिया कि जब सत्ता में थे तो क्यों नहीं आवाज उठाई। यहां सवाल उठता है कि कौन झूठ बोल रहा है कौन सच बोल रहा है। क्या सत्य कभी सामने आएगा भी?
तो आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि तेरा सच…मेरा सच कभी बाहर भी आएगा सच? सत्य बोल रहे सत्यपाल या सत्ता खोने का मलाल? देखिए बड़ी बहस
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंची पंजाब पुलिस, सीएम भगवंत मान बोले-पूरी रात नहीं सोया
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines