Sabse Bada Sawal, 18 April 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज मैं सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं राज की और राज़ की बात करने वाला हूं। जी हां कानून का राज और हत्याकांड का राज़। इसका पर्दाफाश होगा कि नहीं? मैं उत्तर प्रदेश की बात कर रहा हूं, जहां राजनीति गरमाई हुई है। जब से दुर्दांत माफिया अतीक अहमद और अशरफ की लाइव हत्या कर दी गई।
उसके तीसरे दिन आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहला सार्वजनिक बयान दिया। ताल ठोंकी कि यूपी में अब कानून का राज है। हमने दंगों का कलंक मिटा दिया। अब माफिया किसी को डरा धमका नहीं सकते हैं। 2017 से पहले यूपी को दंगा प्रदेश के तौर पर जाना जाता था। हमने थोड़ा आंकड़ों की तस्दीक की। 2007 से 2011 तक दंगों की 616 की घटनाएं हुईं और 121 लोगों की मौत हुई। 2012 से 2016 तक 815 दंगे हुए और 152 लोगों की मौत हुई। यहां तक योगी का आंकड़ा बिलकुल सही है।
यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: इस चुनाव के बाद मैं राजनीति छोड़ दूंगा, नामांकन रैली में बोले कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया
लेकिन जब अपराध की और कानून के राज स्थापित होने की ताल ठोंकी जाती है तो सिर्फ दंगों की बात या अपराध, बंदूक का खौफ क्या उसे भी और उसका भी आंकलन करना चाहिए क्या। तीन दिन पहले जो हुआ, जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया, बहुत से लोगों ने तालियां भी बजाई। मैंने भी कहा था कि जो हुआ अच्छा हुआ। लेकिन क्या ये रूल ऑफ लॉ है? अब जो इस घटना को अंजाम दिया गया, उसमें कुछ सवाल उठ रहे हैं।
जब जांच होगी तो इन सवालों को खंगाला जाएगा। हमीरपुर, बांदा और कासगंज से नशेड़ी, छोटे-मोटे अपराधी इन्हें कैसे जानकारी मिल गई कि पुलिस कॉल्विन अस्पताल लेकर अतीक और अशरफ को लेकर जाने वाली है? फिर ये लैस से मेड इन टर्की पिस्टल से। इनकी कीमत 7-8 लाख रुपए। इन्हें मुहैया किसने कराई? कनपटी पर बंदूक तानकर फायरिंग की गई। पुलिस में अफरा तफरी मच गई। जवाबी फायर की तो दूर की बात पुलिस ईधर-उधर भागने लगी। अपराधी वहीं खड़े रहे। भागे भी नहीं। अतीक और अशरफ को एक हथकड़ी में बांधकर लाया गया। पुलिसवालों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी।
तो आज का सबसे बड़ा सवाल है कि कानून का राज है…हत्या का क्या है राज़? माफिया की लिस्ट जारी…कार्रवाई कब? देखिए बड़ी बहस…
संबंधित खबरें
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर 4 हफ्ते की रोक, HC ने नहीं दी नमाज की इजाजत
9 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines