Sabse Bada Sawal: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 18 जुलाई क्यों खास, अचानक सोनिया गांधी क्यों हुईं एक्टिव?

Sabse Bada Sawal, Sandeep Choudhary Show, 2024 Loksabha Election, Opposition Meeting, NDA Vs UPA

Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 13 July 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में बात करेंगे मौजूदा राजनीति की, खेमेबाजी की। गठबंधन की। सत्ता पक्ष की और विपक्ष की भी बात करने वाले हैं। अब 18 तारीख पर सभी की नजर लगी है। बेंगलुरु में विपक्षी दल बैठेंगे, जैसे पटना में 23 जून को बैठे थे। पटना की बैठक में 15 विपक्षी दल आए थे। कांग्रेस मेजबानी कर रही है। इस बार 9 और दलों को न्योता भेजा गया है। इसमें ज्यादातर छोटे-छोटे और दक्षिण के राज्य हैं। जयंत की पार्टी आरएलडी को भी निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन

उधर, एनडीए भी अपना विस्तार कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल से बात चल रही है। जेडीएस और टीडीपी के आने भी बात हो रही है। एनडीए की बैठक भी 18 जुलाई को दिल्ली में है। लेकिन बेंगलुरु में एक और खास बात हो रही है। काफी दिनों से निष्क्रिय सोनिया गांधी भी इस बैठक में पहुंचने वाली हैं। उनकी तबियत नासाज चल रही है। सोनिया गांधी अचानक एक्टिव क्यों दिख रही हैं? यह अपने आप में लाख टके का सवाल है। तो आज का सबसे बड़ा सवाल है कि सोनिया का ‘हाथ’…विपक्ष को लाएगा साथ? मांझी, शिंदे, अजित…NDA को दिलाएंगे जीत? देखिए बड़ी बहस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ