Sabse Bada Sawal, 09 May 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं पाकिस्तान की। हमारी बातचीत बंद है। रिश्तों पर बर्फ जमी है। पाकिस्तान जब तक आतंकवाद को पालना-पोषना बंद नहीं करेगा, हम उससे बातचीत नहीं करना चाहते हैं। भारत ने यह साफ कहा है। लेकिन जिस तरह आज पाकिस्तान से तस्वीरें आईं उस पर बात करना जरूरी हो जाता है। हम बातचीत बंद कर सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। आज क्या हुआ?
इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे। उनका बायोमीट्रिक होना था। वहां पाकिस्तानी रेंजर्स पहुंच गए। उन्होंने खिड़कियां तोड़ दीं और इमरान खान को धर दबोचा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता आरोप लगा रहे हैं कि इमरान खान के साथ मारपीट की गई। उनके वकील के माथे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। गर्दन से पकड़कर इमरान खान को गाड़ी में बिठाया और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ले गए। तर्क दिया गया कि अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े केस में एक मई को समन जारी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि 50 अरब रुपए का घोटाला हुआ है। उधर, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि यह क्या हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रमुख और गृह सचिव को तलब कर लिया। दोनों अफसर हाजिर हुए और बताया कि सबकुछ कानूनन हो रहा है।
पाकिस्तान में 75 साल में से 35 साल तक फौज ने शासन किया है। इमरान खान का राजनीतिक करियर क्या खत्म हो जाएगा? और इसके मायने भारत के लिए क्या है? गिरफ्तार हुए इमरान, किधर जा रहा है पाकिस्तान? पाकिस्तान में फिर फौजी हुकूमत? देखिए सबसे बड़ी बहस…
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PAK में बवाल, डमी एयरक्रॉफ्ट-रेडियो स्टेशन को किया आग के हवाले
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
47 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines