Sabse Bada Sawal: 2024 के लिए सिर्फ विपक्ष नहीं, बीजेपी भी बढ़ा रही अपना कुनबा, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी?

Sabse Bada Sawal, Sandeep Chaudhary Show, NDA Alliance, Opposition Unity, 2024 loksabha Election

Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 09 June 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं 2024 के लोकसभा चुनाव और तैयारियों की। जब तैयारियों की बात होती है तो सत्ता और विपक्षी दोनों कुनबों की बात करना जरूरी हो जाती है। बीते कई महीने से चर्चा चल रही है कि क्या विपक्ष साथ आ पाएगा। पिछले साल सितंबर से नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम चला रहे हैं। लेकिन बीजेपी और एनडीए की न के बराबर बात हुई है। इसके पीछे एक दिलचस्प बात है। 2014 और 2019 में एनडीए गठबंधन को देखें तो 2014 में 28 पार्टियां एनडीए में शामिल थीं और अब ये संख्या 18 रह गई है। जैसे जैसे बीजेपी का कद बढ़ा, एनडीए सिकुड़ता चला गया। इस समय एनडीए की 15 राज्यों में सत्ता है।

विज्ञापन

एक बार फिर बीजेपी पुराने सहयोगियों के लिए दरवाजे खोलती दिख रही है। तेलंगाना में चंद्रबाबू नायडू से लगभग बात बन गई है। आंध्र और तेलंगाना में बीजेपी का साथ देंगे। शिरोमणि अकाली दल से भी बात चल रही है। कर्नाटक में जेडीएस भी बीजेपी के साथ आने को तैयार है। यूपी में सुभासपा के साथ भी डीलिंग हो रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि 2024 की तैयारी…किसका कुनबा पड़ेगा भारी? कौन थामेगा कांग्रेस का हाथ…बीजेपी को मिलेगा किसका साथ? देखिए बड़ी बहस

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ