Sabse Bada Sawal, 07 April 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं पेंशन की। एक नई पेंशन योजना 2004 से लागू है। एक पुरानी पेंशन योजना थी, जिसके तहत आज भी कई कर्मचारी आते हैं, वे अपनी आखिरी तनख्वाह की आधी रकम पाते हैं। ये उनके बुढ़ापे की सहारा होती है। ये उनकी सुरक्षा का कवच है।
इस पर पिछले कई महीने से एक राजनीतिक जंग चल रही है। विपक्षी खेमा पुरानी पेंशन लागू करता घूम रहा है। इसकी जद में पांच राज्य आ गए हैं। छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के नतीजों ने ये बता दिया कि जिस प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की तादात अच्छी हो तो ये योजना निर्णायक की भूमिका अदा कर सकती है।
केंद्र सरकार कह रही है पुरानी पेंशन योजना अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर देगी। एनपीएस के तहत पीएफएआरडीए के तहत जो पैसा है, उसे दिया नहीं जा सकता है। तो राजस्थान में 35 हजार करोड़ रुपए जो कर्मचारियों का है, उसे दे नहीं सकते हैं। ये कर्ज लेकर घी पीने जैसा है। ये जंग एक रोचक मोड़ पर आ गई है। खबरें आ रही थीं कि वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि नई पेंशन योजना को रिव्यू करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। फिर खबर आई कि वित्त सचिव टी सोमनाथन इसकी अध्यक्षता करेंगे।
अब इसकी पूरी रूपरेखा आ गई है। वित्त सचिव के अलावा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव, वित्त विभाग के विशेष सचिव और पीएफआरडीए के उसके चेयरमैन भी होंगे। कमेटी मौजूदगी फ्रेमवर्क में बदलाव की सिफारिश करेगी। इसमें कई शर्त भी रखे गए हैं। तो क्या फिर लागू होगी पुरानी पेंशन योजना? देखिए पूरी बहस…
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे चेन्नई, एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
56 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines