Sabse Bada Sawal, 05 April 2023: इतिहास बदलने से सच बदल जाएगा, बच्चों का बोझ कम... या ज्ञान?
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Sabse Bada Sawal, 05 April 2023: नमस्कार… मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं एक ऐसे धन की बात करने वाला हूं, जो कभी कम नहीं होती है। बल्कि इसमें लगातार इजाफा होता रहता है, जब तक जीवित रहते हैं। वह धन है शिक्षा, ज्ञान है। इसे हम लगातार अर्जित करते रहते हैं। इसे जितना बांटा जाए, उतना बढ़ता है। ये बाकी पैसे के लेनदेन, प्रॉपर्टी, गाड़ियां उसकी तरह नहीं है। इसे खुलकर बांटिए।
आज ज्ञान की बात क्यों? क्योंकि जो देश का भविष्य है, हमारे बच्चे वे स्कूल जाते हैं वे एनसीईआरटी की किताबें पढ़ते हैं। सिलेबस वहां तय होता है, ज्यादातर जगह। नए सत्र में बच्चे स्कूल जाना शुरू कर चुके हैं। छठी से 12वीं तक की किताबों में कई आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। सिलसिलेवार तरीके से बताना चाहता हूं। राजनीति शास्त्र और इतिहास में कई जगह कैंची चली है। गांधी हत्या का संदर्भ हटा दिया गया। किताबों से आरएसएस और अतिवाद हटाया दिया गया।
क्या इसकी हकीकत हमारे बच्चों को नहीं पहुंचनी चाहिए। बदलाव के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतिहास बदलने से सच बदल जाएगा? बच्चों का बोझ कम… या ज्ञान? देखिए जर्नलिस्ट संदीप चौधरी के साथ बड़ी बहस…
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: