Sabse Bada Sawal, 01 May 2023: कर्नाटक का किंग कौन- बीजेपी-कांग्रेस या जेडीएस ? यहां जानें
Edited By Bhola Sharma

Sabse Bada Sawal
Edited By Bhola Sharma

Sabse Bada Sawal
Sabse Bada Sawal, 01 May 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल मैं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से कर रहा हूं। यहां जबरदस्त पानी बरस रहा है। अपने को होटल के कमरे तक महदूद पा रहा हूं। कर्नाटक में एक और भी बरसात हो रही है। वह है वादों की बरसात। पिटारा खोला जा रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए। सबको कुछ न कुछ देने की कोशिश की जा रही है।
अब ये वादे हैं। जमीन पर उतरेंगे कि नहीं दूर की कौड़ी है। लेकिन माहौल तो बनता ही है। आज भाजपा ने वादों की बरसात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रजाध्वनि नाम का घोषणा पत्र जारी किया। बीपीएल परिवारों को हर रोज आधा लीटर नंदिनी दूध दिया जाएगा। पांच किलो चावल, ग्वार बाजारा दिया जाएगा। तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। ये गणेश चतुर्थी और दीपावली पर दिए जाएंगे, यानी त्योहार पर चूल्हा जलता रहे। किसानों के लिए 30 हजार करोड़ रुपए फंड बनाया जाएगा। पुनीत राजकुमार नाम से मैसूर में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।
यदि यही काम विपक्ष करे तो बीजेपी कहती है कि रेवड़ी बांटी जा रही है। कांग्रेस ने गारंटी देने का वादा किया है। लेकिन बीजेपी कह रही है कि जिनकी वारंटी खत्म हो गई है। जेडीएस ने पांच सिलेंडर देने का वादा किया है। सरकरी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि वादों की बरसात..जनता किसके साथ? कर्नाटक का किंग कौन? देखिए बड़ी बहस…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: