S Jaishankar Explained Indian Foreign Policy: भारत अपनी विदेश नीति के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। वहीं देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर को भला कौन नहीं जानता? मोदी मंत्रिमंडल के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार एस.जयशंकर अपनी शानदार डिप्लोमैसी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कैसा रहे अगर विदेश मंत्री ही विदेश नीति समझाने लगें, वो भी क्रिकेट की भाषा में?
विदेश मंत्री ने क्या कहा?
दरअसल विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की आत्मकथा ‘फियरलेस’ का विमोचन करते हुए विदेश मंत्री ने कई बड़े मुद्दों पर बात की। विदेश मंत्री ने मोहिंदर अमरनाथ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने कहा पारंपरिक साइन ऑन पेजिशन से हटकर आपने ओपन चेस्टेड पेजिशन पर खेला। उस समय पाकिस्तान की जो नीतियां थी, उसके लिए भी मुझे इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता। यह लाइन भारत की विदेश नीति पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
यह भी पढ़ें- संभल मस्जिद पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को दिया ये आदेश, सर्वे रिपोर्ट पर भी कही ये बात
1983 वर्ल्डकप का किया जिक्र
एस. जयशंकर ने कहा कि मोहिंदर अमरनाथ की इस किताब में ऐसी कई चीजें हैं, जो देश की विदेश नीति को बखूबी जाहिर करती हैं। पहली बात यह है कि दुनिया में कॉम्प्टीशन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इन सबके बीच भारत ने समय के साथ सम्मान कमाया है। विदेश मंत्री ने 1983 का जिक्र करते हुए कहा कि क्लाइव लॉयड की खतरनाक गेंदबाजी से कोई नहीं बचा है। उन्होंने अपनी बॉडी लाइन गेंदबाजी से किसी को नहीं बख्शा है। वो उस समय टीम के कप्तान थे और उन्होंने पिच को अनफिट घोषित कर दिया था। एस. जयशंकर के अनुसार 1983 का दौर काफी यादगार था। यह फैसले की घड़ी थी। ऐसे में कभी लगता था कि पाकिस्तान जीतेगा और कभी श्रीलंका। इसी बीच क्रिकेट के क्षेत्र में इतिहास रचा गया और 1983 के वर्ल्डकप की ट्रॉफी भारत के हिस्से में आ गई।
कौन हैं मोहिंदर अमरनाथ
बता दें कि मोहिंदर अमरनाथ का नाम देश के मशहूर क्रिकेटरों में शुमार है। 1969-1989 तक वो टीम इंडिया का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 11 शतकों के साथ 4,378 रन बनाए। 1983 के वर्ल्डकप मैच में न सिर्फ सेमीफाइनल बल्कि फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली। इसके बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
यह भी पढ़ें- Video: युद्धविराम होते ही लेबनान में क्यों शुरू हुए हमले, इजराइल का क्या है कहना?
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
49 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines