Russian President Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर माह में भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे. बताया जा रहा है कि रोसकांग्रेस द्वारा दिसंबर के पहले सप्ताह में रूस-भारत फोरम के पूर्ण सत्र आयोजित होगा. पुतिन इस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. वहीं इसको लेकर क्रेमलिन ने भी जानकारी दी थी कि पुतिन दिसंबर महीने में भारत आएंगे. अब रोसकांग्रेस ने जानकारी दी है कि वह 5 दिसंबर को भारत आएंगे. भारत में यात्रा के दौरान उनसे रक्षा सहयोग को लेकर भी बात होने उम्मीद जताई जा रही है.
2021 दिसंबर के बाद पुतिन का भारत दौरा
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान एयर डिफेंस सिस्टम-S400 और लड़ाकू विमान Su-57 की खरीद पर भी बात हो सकती है. इससे पहले 2021 दिसंबर को उन्होंने भारत का दौरा किया था. ऐसे में उनकी इस यात्रा को भारत और रूस के संबधों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि अमेरिका द्वारा भारत पर रूस से तेल ना खरीदने के लिए भी दबाव बना जा रहा है. ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर अमेरिका भी नजर रहेगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुतिन की अक्टूबर माह में फोन पर भी बात हुई थी. फोन पर बात के दौरान दोनों ही नेताओं ने रूस और भारत के बीच बेहतर रिश्ते होने की बात कही थी.
सुखाई-57 की डील पर लग सकती है भी मुहर
दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत के अधिकारियों से भी बातचीत होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान फाइटर जेट सुखाई-57 की डील पर भी मुहर लग सकती है. भारतीय वायुसेना अपने खेमे में लड़ाकू विमानों को संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेगी. वहीं एचएएल के पास इस विमान को बनाने के लिए बुनियादी ढांचा पहले से है. इसके अलावा रूस भी भारत के साथ इस विमान की तकनीक और सोर्स कोड साझा करने के लिए तैयार है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को भी खरीदने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : पुतिन को मिला अमेरिका के सबसे ‘दुश्मन’ का साथ, यूक्रेन की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
8 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
32 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines