Ministry External Affairs: रूसी सेना में सेवा देने के प्रस्तावों के मामले में गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय रूसी सेना में सेवा देने के प्रस्तावों से दूर रहने की अपील की हैं. मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि फिलहाल उनकी जानकारी में 27 ऐसे भारतीय नागरिक हैं जो वर्तमान में रूसी सेना में सेवा दे रहे हैं’.
भारतीय नागरिकों से अपील
रुस-युक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रुसी सेना में भरतीयों की भर्ती प्रस्तावों को लेकर विदेश मंत्रालय सतर्क है. इसको लेकर मंत्रालय द्वार पहले भी कई बार बयान जारी करते हुए ऐसे प्रस्तावों से भारतीय नागरिकों को दूर रहने की सलाह दी जा चुकी है. गुरुवार को एक बार फिर विदेश मंत्रालय द्वारा नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया है कि ‘हम एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों से सख्त अपील करते हैं कि वे रूसी सेना में सेवा देने के प्रस्तावों से दूर रहें, क्योंकि इनमें गंभीर खतरे और जीवन के लिए जोखिम निहित हैं.
रुसी अधिकारियों के सामने भी उठाया गया था मुद्दा
विदेश मंत्रालय द्वारा जानाकरी दी गई है कि उनके संज्ञान में ऐसे 27 भारतीय नागरिक आएं हैं, जो हाल में रुसी सेना में सेवा दे रहें हैं. विदेश मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. साथ ही मंत्रायल द्वारा बताया गया है कि हाल में रुसी सेना में सेवा दे रहे भारतीयों के परिजनों के भी मंत्रालय द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा हैं’. इसके अलावा इस मुद्दे को लेकर पहले भी सरकार द्वारा दिल्ली और मास्कों में रुसी अधिकारियों के सामने भी यह बात उठाई गई थी कि इस तरह की भर्ती प्रक्रिया को समाप्त किया जाए.
यह भी पढ़ें- भारत-रूस के रिश्ते मजबूत हैं और रहेंगे, पुतिन के विदेश मंत्रालय ने की पीएम मोदी की तारीफ
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines