भारतीय सेना को मिलने वाला है एक और 'हीरो', पाकिस्तान या चीन, अब किसकी नींद उड़ाएगा S-400 डिफेंस सिस्टम?

Fourth S-400 Squadron: भारतीय सेना की ताकत अब और बढ़ने वाली है. रूस जल्द ही भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन सौंपने वाला है. इसमें क्या खास है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

S-400 air defence system

Credit: Social Media

जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ दिया था. इसमें दुनिया के सबसे मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम में से एक S-400 की ताकत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तानबूत कर दिया. भारत के हीरो कहे जाने वाले S-400 ने पाकिस्तानी मिसाइलों के साथ-साथ फाइटर जेट्स के परखच्चे उड़ा दिए थे. फिलहाल भारत के पास S-400 के तीन स्क्वाड्रन हैं और अब जल्द ही इंडियन आर्मी को चौथा स्क्वाड्रन भी मिलने वाला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस करेगा चौथे स्क्वाड्रन की डिलीवरी

रूस मई के आखिरी तक भारतीय वायुसेना को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के चौथे स्क्वाड्रन की डिलीवरी करने की तैयारी कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक भारत और रूस के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत ये सिस्टम सौंपा जाएगा. दरअसल, भारत-रूस के बीच 2018 में 5 अरब डॉलर का रक्षा समझौता हुआ था, जिसके मुताबिक भारत को कुल पांच S-400 स्क्वाड्रन देने की बात तय हुई थी. आपको बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से इस डील में काफी वक्त लग गया था. अब रूस ने ऑफिशियली भारत को आश्वासन दिया है कि S-400 के बाकी दो स्क्वाड्रन भी जल्द डिलीवर किए जाएंगे.

क्या है खासियत?

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है उसकी मारक क्षमता. ये सिस्टम अलग-अलग रेंज की मिसाइलों से लैस है और 400 किलोमीटर तक की दूरी पर सटीक निशाना लगा सकता है. S-400 एक साथ कई लक्ष्यों को भेद सकता है. ये दुश्मन के फाइटर जेट्स, क्रूज मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन जैसे एयर अटैक को रोकने में सक्षम है. हर एक स्क्वाड्रन में अत्याधुनिक रडार सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल वाहन और अलग-अलग रेंज की इंटरसेप्टर मिसाइलें शामिल होती हैं. अब S-400 के चौथे स्क्वाड्रन की डिलीवरी मिलने के बाद भारतीय सेना तय करेगी कि उसे पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाए या चीन बॉर्डर पर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ