Russia Offers India 5 More S-400 Missile Systems: भारतीय वायु सेना की तरफ और यूनिट्स खरीदने के लिए बोलियां मंगाने के बाद रूस ने भारत को पांच और S-400 ट्रायम्फ लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम देने का प्रपोजल दिया है. ये प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान S-400 की परफॉर्मेंस को देखते हुए अपनी एयर-डिफेंस क्षमताओं को और मजबूत करना चाहता है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में S-400 का रोल
भारतीय सेना में ‘सुदर्शन’ के नाम से जानी जाने वाली इस मिसाइल सिस्टम ने ऑपरेशन के दौरान हवाई खतरों को रोकने में अहम रोल अदा किया. इसके एडवांस्ड रडार और लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइलों का कॉम्बिनेशन इसे 400 किलोमीटर तक की दूरी पर टारगेट को हिट में सक्षम बनाता है, जिससे दुश्मन के विमानों के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा घेरा बनता है.
वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने पहले कहा था कि S-400 सिस्टम ने रिकॉर्ड पर सबसे लंबी दूरी की सरफेस-टू-एयर मिसाइल कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया. उनके मुताबिक, इसने तकरीबन 314 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान के एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट को खत्म कर दिया.
भारत के पास कितने S-400 यूनिट्स?
भारत ने 2018 में रूस के साथ 5 सिस्टम के लिए मूल S-400 समझौता किया था. अब तक 4 यूनिट्स मिल चुकी हैं, जबकि 5वीं और आखिरी यूनिट के नवंबर तक आने की उम्मीद है. एडिशनल 5 सिस्टम के स्टेजेज में डिलीवर किए जाने की संभावना है, और नए समझौते पर दस्तखत होने के तकरीबन 3 साल बाद इनकी सप्लाई शुरू हो सकती है. उम्मीद है कि भारत एक मजबूत लेयर्ड एयर-डिफेंस नेटवर्क बनाने की कोशिशों के तहत नई यूनिट्स को अपनी पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर तैनात करेगा.
ये ऑफर भारत और रूस के बीच हाई-लेवल बातचीत के दौरान आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रक्षा और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा कर रहे हैं. S-400 के अलावा, रूस भारत को दूसरे डिफेंस प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकता है, जिनमें S-500 प्रोमेथियस, Su-57E स्टील्थ फाइटर, किलो-क्लास पनडुब्बियां, वोरोनिश अर्ली-वॉर्निंग रडार सिस्टम और भारत के Su-30MKI बेड़े के लिए अपग्रेड शामिल हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines