US के साथ डील का भारत-रूस के संबंधों पर क्या पड़ेगा असर? रूसी मंत्री ने दिया जवाब; अमेरिका पर भी साधा निशाना

भारत और अमेरिका के बीच बीते दिनों ट्रेड डील अब पूरी हो चुकी है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एग्जिक्यूव ऑर्डर पर साइन भी कर दिए हैं. दोनों देशों के बीच हुई इस डील की फैक्टशीट भी लोगों के सामने आ चुकी है. वहीं, इस डील के दौरान अमेरिकी प्रशासन लगातार भारत और रूस पर भी फोकस्ड दिखा और भारत के रूसी तेल की खरीद कम करने से जुड़े बयान लगातार सामने आते रहे हैं.

INDIA RUSSIA NEWS

भारत और अमेरिका के बीच बीते दिनों ट्रेड डील अब पूरी हो चुकी है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एग्जिक्यूव ऑर्डर पर साइन भी कर दिए हैं. दोनों देशों के बीच हुई इस डील की फैक्टशीट भी लोगों के सामने आ चुकी है. वहीं, इस डील के दौरान अमेरिकी प्रशासन लगातार भारत और रूस पर भी फोकस्ड दिखा और भारत के रूसी तेल की खरीद कम करने से जुड़े बयान लगातार सामने आते रहे हैं.

विज्ञापन

इस बीच रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव का भी एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसे सुनकर अमेरिका थोड़ा परेशान हो सकता है.

विज्ञापन

दरअसल, रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हुई डील से रूस और भारत के संबंधों पर किसी भी तरह का कोई बुरा असर नहीं होगा.

सर्गेई रियाबकोव ने अमेरिका पर लगाए आरोप

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पूरी होने के बाद रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि ‘भारत में सभी के लिए जगह और क्षमताएं मौजूद हैं, जबकि अमेरिका सब कुछ अपने लिए चाहता है. उन्होंने कहा कि यूएस टैरिफ का उद्देश्य सिर्फ अपनी शक्ति दिखाते हुए वर्चस्व स्थापित करना है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’

विज्ञापन

वहीं, रियाबकोव ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस भारत-अमेरिका समझौते का परिणाम यह बिल्कुल नहीं होगा कि इंडिया-रूस द्विपक्षीय संबंधों में कठिनाई या फिर कोई परेशानी आए. दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बीच व्यापार की मात्रा काफी ज्यादा है, लेकिन इसकी क्षमता और भी ज्यादा है. इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि भारत में सभी के लिए जगह होनी चाहिए.

विज्ञापन

अमेरिका पर बरसे रूसी मंत्री

बता दें कि ब्रिक्स शेरपाओं की पहली बैठक के लिए रूसी उप-विदेश मंत्री रियाबकोव दिल्ली पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिका पर जमकर निशाना साधा. रियाबकोव ने कहा कि किसी को भी इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ब्रिक्स कभी भी पश्चिमी विरोधी संगठन नहीं रहा है और न ही समूह के अंदर ऐसा बनने का कोई इरादा है. उन्होंने कहा कि हम वही करते हैं जो हमें अपने लिए जरूरी लगता है. हमारा उद्देश्य मौजूदा बाधाओं को दूर करना है, हमें सभी सेक्टर्स में ऐसा करना चाहिए, जिससे आयात-निर्यात आराम से बिना किसी रूकावट के हो सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ