Clean Air Mission: भारत के ‘नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम’ में काफी पैसा खर्च करने के बावजूद इसके नतीजे सीमित रहे हैं. इस पहल के तहत शामिल 130 शहरों में से सिर्फ 21 शहर ही 2025-26 तक PM10 प्रदूषण को 40 फीसदी से ज्यादा कम करने में सफल रहे हैं. ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (CREA) के एक आकलन से पता चला है कि इस प्रोग्राम के तहत जारी किए गए 16824 करोड़ रुपये में से 12087 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
117 शहर स्टैंडर्ड फॉलो नहीं कर रहे
2019 में शुरू किए गए NCAP का मकसद उन शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार करना है, जो लगातार राष्ट्रीय प्रदूषण मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में इस कार्यक्रम का लक्ष्य 2017-18 के बेसलाइन की तुलना में 2024-25 तक PM10 के लेवल में 20-30 फीसदी की कमी लाना था. बाद में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया, या फिर 2025-26 तक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की राष्ट्रीय सलाना सीमा का पालन करने का लक्ष्य रखा गया.
‘सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड’ (CPCB) के डेटा और सरकार के ‘PRANA’ पोर्टल के CREA की तरफ किए गए विश्लेषण के मुताबिक, आवंटित फंड का तकरीबन 72 फीसदी हिस्सा खर्च किया जा चुका है. हालांकि 117 शहर, यानी जिन शहरों का आकलन किया गया उनमें से लगभग 90 फीसदी अभी भी PM10 की निर्धारित सालाना लिमिट से ऊपर हैं.
खर्च के बावजूद 23 शहरों में प्रदूषण बढ़ा
इस आकलन में पाया गया कि 44 शहरों में PM10 के स्तर में 30 फीसदी से ज्यादा की कमी आई, जबकि 21 शहरों में यह कमी 40 फीसदी से ज्यादा रही. हालांकि 2 शहरों में प्रदूषण का स्तर पहले जैसा ही रहा, जबकि 23 अन्य शहरों में पॉल्यूशन बढ़ गया.
चेन्नई, जयपुर और बेंगलुरु उन शहरों में शामिल हैं, जहां भारी खर्च के बावजूद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. चेन्नई ने 449 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन वहां 2017-18 की तुलना में PM10 की मात्रा 9.1 फीसदी बढ़ गई. जयपुर ने 353 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि बेंगलुरु ने 313 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया. PM10 के स्तर में 24.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज होने के बावजूद, पुणे ने 289 करोड़ रुपये खर्च किए.
कैसे कम होगा प्रदूषण?
CREA के एनालिस्ट मनोज कुमार ने एचटी से कहा कि इस प्रोग्राम के अगले फेज में राज्य-स्तरीय और क्षेत्रीय योजनाओं को शामिल किया जाना चाहिए, जो शहर की सीमाओं के पार प्रदूषण के सोर्सेज को चेक करें. उन्होंने फैक्ट्री, पावर प्लांट, परिवहन और घरेलू ईंधन के उपयोग के लिए उत्सर्जन कम करने के मापने योग्य लक्ष्य तय करने का सुझाव दिया. साथ ही उन्होंने PM10 और PM2.5 प्रदूषकों के लिए भी अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित करने की सिफारिश की.
संबंधित खबरें
'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
30 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
59 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
4 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
5 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
5 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
5 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines