Rudrastra Explainer: भारतीय रेल के इतिहास में एक और उपलब्धि स्वर्ण अक्षरों में लिखी जा सकती है, क्योंकि देश का नाम रोशन करने के लिए ‘रुद्रास्त्र’ आ गया है। जी हां, ‘रुद्रास्त्र’ 4.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी है, 6 मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई थी। देश की पहली सबसे लंबी ट्रेन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है। ट्रेन में कुल 354 वैगन हैं और ट्रेन को 7 इंजन की मदद से चलाया गया है। दीनदयाल उपाध्याय (DDU) रेल मंडल ने इस ट्रेन को गंजख्वाजा स्टेशन से सोननगर तक दौड़ाया।
भगवान शिव के नाम पर रखा नाम
भारतीय रेलवे के DDU रेल मंडल की प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि ट्रेन को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ाया गया, जिसे धनबाद रेल मंडल को सौंपा जा सकता है। इस ट्रेन को कोयला और अन्य सामान ढोने के लिए बनाया गया है। क्योंकि सावन का महीना चल रहा है, इसलिए ट्रेन का नाम भगवान शिव के नाम पर ‘रूद्रास्त्र’ रखा गया। पहली बार 6 खाली बॉक्सन रेक को जोड़कर ट्रेन बनाई गई और इसमें 7 इंजन लगाकर दौड़ाया गया। ट्रायल सफल रहा है और यह ट्रेन भारतीय रेलवे के स्वर्णिम इतिहास में बनी पहली सबसे लंबी मालगाड़ी है।
4 घंटे में तय किया 209KM का सफर
मालगाड़ी को दोपहर करीब 2:20 मिनट पर रवाना किया गया था। गंजख्वाजा स्टेशन से सोननगर तक ट्रेन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ी और फिर गढ़वा रोड तक नॉर्मल रेल ट्रैक पर दौड़ी। करीब 40.50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 5 घंटे 10 मिनट में 209 किलोमीटर क सफर तय करके ट्रेन गढ़वा रोड स्टेशन पर शाम 7:30 बजे पहुंची। 6 मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई ट्रेन से जहां समय की बचत होगी, वहीं एक ही समय में काफी सारा माल एक से दूसरी जगह पर पहुंचया जा सकेगा। ट्रेन से माल ढुलाई की रफ्तार और क्षमता दोनों बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है रेलवे का DDEI सिस्टम, कैसे रोकेगा एक्सीडेंट? बचेगी यात्रियों की जान
DDU मंडल ट्रेन बनाकर भेजता है धनबाद
बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल सबसे अहम मंडलों में से एक है। यह मंडल धनबाद से कोयला और अन्य सामान देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था, रखरखाव और मरम्मत करता है। ट्रेनों को तैयार करके पूरी जांच के बाद DDU मंडल उन्हें धनबाद भेजता है, जहां ट्रेन में माल लादकर अलग-अलग रूटों पर रवाना की जाती है। अब तक अलग-अलग ट्रेनों में माल भरक अलग-अलग रुटों पर रवाना किया जाता था, जिससे टाइम और ईंधन ज्यादा लगता था और माल भी कम जाता था, लेकिन अब कम समय में ज्यादा माल सप्लाई होगा।
ये है दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी
बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी होने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। BHP आयरन ट्रेन की लंबाई लगभग 7.3 किलोमीटर है और इसमें 682 डिब्बे लगे हैं। इस ट्रेन को 8 लोकोमोटिव इंजन खींचते हैं। यह ट्रेन लौह अयस्क की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में ‘रूद्रास्त्र’ ने भारत की सबसे लंबी मालगाड़ी का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लिया है। उम्मीद की जा रही है कि दुनिया की दूसरी सबसे लंबी ट्रेन होने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाए। रेलवे विभाग के अधिकारी इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन की क्या है खासियत? जानें स्पीड, रूट और सुविधाओं के बारे में सबकुछ
संबंधित खबरें
'वोटर लिस्ट से नाम कटे तो न हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
7 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
24 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
14 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines