Congress bjp poster war: राहुल गांधी को पोस्टर में रावण बताने पर अब बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस और दूसरे दल खुलकर आ गए हैं। बीजेपी ने तस्वीर जारी कर राहुल को नए युग का रावण करार दिया था। जिसके बाद अब पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसे बीजेपी की बौखलाहट करार दिया है। कहा कि इंडिया गठबंधन के कारण बीजेपी ऐसा कर रही है। यही अगर बीजेपी नेता की फोटो होती, तो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले को जेल में डाल दिया होता।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कसमें जरूर खाते हैं, लेकिन ये लोग सनातन धर्म को नहीं जानते। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी से शुद्ध और खुले विचारों जैसा इंसान उन्होंने नहीं देखा है। राहुल के पास जितनी धार्मिक जानकारी है, उतनी किसी के पास नहीं।
तस्वीर का शीर्षक-भारत खतरे में
बता दें कि बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी की फोटो अपलोड की गई थी। जिसमें उनको नए युग का रावण बताया गया था। लिखा गया था कि राम और धर्म विरोधी। बुरा है, जिसका लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। फोटो को ग्राफिक्स के जरिए तैयार करवाया गया था। जिसके बाद शेयर करके फोटो के ऊपर लिखा गया था कि भारत खतरे में है।
यह भी पढ़ें-‘भारतीय राजनयिकों को मार डालो’…ट्रूडो से बोला पन्नू-इंडियन एंबेसेडर को हटाओ; कनाडा में लगे पोस्टर
तस्वीर पर रावण लिखने के बाद नीचे की ओर ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) अंकुरित किया गया था। इसके साथ में ‘जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित’ लिखा गया था। जिसके बाद बीजेपी के ऊपर कांग्रेस ने भी पलटवार किया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा और जयराम रमेश ने बीजेपी के खिलाफ निशाना साधा था।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines