Karnataka Assembly Session 2023: कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। इसके बाद भाजपा के 10 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि विधायकों ने विधानसभा के वेल में आकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उप सभापति रुद्रप्पा लमानी पर कागज फेंके। दरअसल, स्पीकर ने बिना लंच ब्रेक के सदन की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए थे। इससे नाराज होकर बीजेपी विधायकों ने सभापति की चेयर और उपसभापति पर कागज फेंके।
आईएएस अधिकारियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और जेडीएस विधायक विधानसभा के वेल में आ गए। आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने अपने गठबंधन वाले नेताओं की सेवा में 30 आईएएस अधिकारियों को तैनात कर दुरुपयोग किया। हंगामा चल रहा था, इसी बीच स्पीकर यूटी खादर अपनी चेयर से उठे और बाहर चले गए। यह कहते हुए गए कि सदन की कार्यवाही लंच के लिए नहीं रुकेगी। बजट और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यूटी खादर की गैर हाजिरी में उप सभापति रुद्रप्पा लमानी कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे थे।
मार्शलों ने घेरा सभापति की चेयर
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष खादर ने सुझाव दिया कि जो सदस्य दोपहर का भोजन करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं और चर्चा के लिए लौट सकते हैं। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने उप सभापति की तरफ कागज फेंके। जिससे विधानसभा में अराजकता फैल गई। डिप्टी स्पीकर लमानी को हंगामे से बचाने की कोशिश में असेंबली मार्शलों ने चेयर को घेर लिया।
बाद में हंगामे में शामिल विधायकों को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा नेताओं के व्यवहार की निंदा की, जिससे सदन में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद उपसभापति ने कार्यवाही शेष दिन के लिए स्थगित कर दी।
अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस
इससे पहले दिन में, भाजपा और जद (एस) सदस्यों के सदन के वेल से विरोध के बावजूद पांच विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित कर दिए गए। सदन के स्थगन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है।
ये विधायक हुए सस्पेंड
विधानसभा उपाध्यक्ष पर कागज फेंकने के आरोप में सुनील कुमार, आर अशोक, सीएन अश्वथ नारायण, यशपाल आनंद सुवर्णा, डी वेदव्यास कामथ, अरविंद बेलाड, अरागा ज्ञानेंद्र, उमानाथ कोटियन, धीरज मुनिराजू और भरत शेट्टी वाई को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Opposition Meeting: विपक्षी गठबंधन से नाराज हैं नीतीश कुमार! बेंगलुरु से बिहार पहुंचे तो खुद खोला सारे राज
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines