हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 पर बवाल क्यों? BJP विधायकों ने फाड़ी बिल की काॅपी

Article 370 News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को उस समय जोरदार हंगामा हुआ। जब उमर सरकार 370 को फिर से बहाल करने वाला प्रस्ताव सदन में लेकर आई। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने बिल की काॅपी फाड़ कर हवा में लहराई।

Rucks in Jammu Kashmir Assembly

Jammu and Kashmir Article 370: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब सत्तारूढ़ उमर सरकार विधानसभा में धारा 370 पर प्रस्ताव ले आई। जिसका बीजेपी के विधायकों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में प्रस्ताव को लेकर जमकर बहस हुई।

विधायकों के रुख से नाराज होकर बीजेपी विधायकों ने प्रस्ताव की प्रतियां सदन में फाड़कर फेंक दी।। वहीं दूसरी ओर सदन की अन्य पार्टियां पीडीपी और कांग्रेस प्रस्ताव के समर्थन में हैं। सरकार के विधायकों के रुख से नाराज विधायकों ने इस प्रताव का विरोध प्रदर्शन किया।

सदन में पेश किया प्रस्ताव

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पीडीपी विधायक वहीद पारा ने धारा 370 को समाप्त करने के खिलाफ एक प्रस्ताव सदन में पेश किया। यह प्रस्ताव सात बार के विधायक अब्दुल रहीम राथर को विधानसभा का स्पीकर चुने जाने के बाद पेश किया गया। पीडीपी विधायक ने प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग की है। इसको लेकर कल भी बीजेपी विधायकों और पीडीपी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election 2024: 50 विधानसभा के लिए 50 घोषणा पत्र! अजीत पवार ने बारामती के लिए किए बड़े ऐलान

इस प्रस्ताव का कोई मकसद नहीं- सीएम

बीजेपी विधायकों के इस प्रस्ताव पर सख्त आपत्ति जताने के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा इस प्रस्ताव की आज कोई अहमियत नहीं है। सिर्फ प्रचार के लिए इस प्रकार का प्रस्ताव लाया गया है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा हकीकत है कि जम्मू-कश्मीर के लोग 5 अगस्त 2019 के फैसलों पर अपनी मुहर नहीं लगा पाया है। यदि ऐसा होता तो नतीजे कुछ और होते। आज जो प्रस्ताव लाया गया है, उसकी अहमियत नहीं है। कैमरों को दिखाने के अलावा इसका कोई और मकसद नहीं है।

ये भी पढ़ेंः राज ठाकरे के बेटे को सपोर्ट नहीं करेगी BJP, यूटर्न के पीछे भाजपा की क्या रणनीति?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें