हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट जंग पर जम्मू-कश्मीर विधान सभा में हंगामा, विधायकों में धक्का मुक्की, खामेनेई के लहराए पोस्टर

जम्मू-कश्मीर विधान सभा में कार्यवाही के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने वेल में उतरकर इजरायल विरोधी और अमेरिका विरोधी नारे लगाए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधानसभा में सत्र चल रहा है। शुक्रवार को मिडिल ईस्ट जंग को लेकर विधान सभा में भारी हंगामा हो गया। ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए। विधायकों ने यूएस इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की नौबत यहां तक आ गई कि विधायकों में धक्का मुक्की तक हो गई।

सदन की कार्यवाही के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने वेल में उतरकर इजरायल विरोधी और अमेरिका विरोधी नारे लगाए। वे ईरान के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे और इजरायली हमलों की निंदा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में ईरान के समर्थन में खड़े हुए लोग, बडगाम में मदद को बढ़े हाथ, कोई दान कर रहा

विज्ञापन

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे शुरू कर दी। इसके बाद कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन और बीजेपी विधायक युदवीर सेठी के बीच झड़प हो गई। जवाब में बीजेपी विधायक युदवीर सेठी ने कहा किराहुल गांधी पप्पू हैं। इससे मामला बढ़ गया। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई और 30 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-स्कॉर्पियो टक्कर में 2 की मौत, करीब 20

विज्ञापन

विधान सभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह से ईरान पर गैरकानूनी युद्ध थोपा गया, वह मानवता की हत्या के समान था। ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके कई सहयोगियों और करीबी रिश्तेदारों को बेरहमी से शहीद कर दिया गया। इस कृत्य की निंदा करना कम होगा।

अब्दुल्ला ने कहा कि हमें यहां बताया गया है कि हमें उन मामलों पर नहीं बोलना चाहिए जो हमें सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करते। लेकिन, हमारे कितने बच्चे और कितने लोग ईरान में फंसे हुए हैं? यह हमें सीधे तौर पर प्रभावित करता है। मेरा मानना ​​है कि हम सभी को इस सदन के समक्ष अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। केंद्र में हमारी सरकार बार-बार अन्य देशों के साथ उत्कृष्ट राजनयिक संबंधों का दावा करती है, जो मुझे लगता है कि सच है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola