हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार का महात्मा गांधी पर विवादित बयान, कहा- गांधी की गलती से हुआ देश का बंटवारा

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश में आजादी के अमृत महोत्सव के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने बड़ा बयान दिया है। संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने बापू को लेकर विवादित बयान दिया है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी की भूल की वजह से देश का विभाजन हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस को एडीसी चुनते को भारत का विभाजन नहीं होता।

जयपुर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि बापू की छोटी सी भूल ने भारत के टुकड़े कर दिए। इसलिए भारत को आजादी मिली, लेकिन टुकड़ों के साथ मिली।

विज्ञापन

इसके अलावा भी उन्होंने मुस्लिम नेताओं के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि देश में नफरत और बांटने की राजनीति बंद होनी चाहिए। वरना इसका खमियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस को अपना ADC चुना होता तो बंटवारा टाला जा सकता था।

इससे पहले भी इंद्रेश कुमार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा था। उन्होंने हाल ही में तिरंगा यात्रा को लेकर राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं पर हमला किया था।

विज्ञापन

इंद्रेश कुमार ने कहा था कि जो लोग आरएसएस को गाली देना अपना नशीला फैशन मानते हैं उनको इस नशीले फैशन से मुक्त होना चाहिए। प्रभु से यही प्रार्थना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola