राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने शनिवार को कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब हर कोई खुद को भारतीय महसूस करे, क्योंकि इससे सांप्रदायिक दंगे और धर्म पर आधारित राजनीति खत्म हो जाएगी। इंद्रेश कुमार ने कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि ‘अगर हम सभी को यह एहसास हो कि हम भारतीय हैं, हम भारतीय थे और हम आगे भी रहेंगे तो इससे सांप्रदायिक दंगे और धर्म के आधार पर राजनीति खत्म हो जाएगी और तभी देश आगे बढ़ेगा। किसी को भी इस देश को बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’
विपक्षी दलों पर लगाए ये आरोप
आरएसएस नेता ने परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर ‘वोट की राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि कई दल धर्म और जाति के आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार ने कहा, ‘वोट की राजनीति के कारण कई पार्टियां इस तथ्य के खिलाफ हैं कि हम सभी भारतीय हैं। इसलिए वे धर्म और जाति के आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’
कर्नाटक सरकार द्वारा टेंडर में आरक्षण पर दी प्रतिक्रिया
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी प्रतिक्रिया राज्य मंत्रिमंडल द्वारा कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (केटीपीपी) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी देने के बाद आई है। केटीपीपी अधिनियम में संशोधन का उद्देश्य मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। बता दें कि शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा के कैबिनेट हॉल में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केटीपीपी अधिनियम को चालू विधानसभा सत्र में पेश किए जाने के बाद संशोधन किया जाएगा।
पाकिस्तान को लेकर इंद्रेश कुमार ने कही ये बात
वहीं, इंद्रेश कुमार ने एक इफ्तार पार्टी में कहा कि पाकिस्तान ने भारत के विरोध और तनाव को अपनी नीति बनाया, जिसका परिणाम हमें हालिया घटनाओं में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की क्रूरता और आतंरिक अस्थिरता के कारण उसकी पहचान की राजनीति ही खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि शांति और विकास के मार्ग पर चलकर भारत महाशक्ति बन गया, जबकि पाकिस्तान ने विभाजन और आतंकवाद को अपनाया। आज वह अलगाववाद और आंतरिक विद्रोह का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान का मुसलमान भी अपने देश में खुद को सुरक्षित नहीं मानता। आम पाकिस्तानियों को लगता है कि चीन उन पर कब्जा करेगा, यह डर उन्हें परेशान कर रहा है।
शहजाद पूनावाला ने भी साधा निशाना
इससे पहले आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने टेंडरों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक कैबिनेट के फैसले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण की सभी हदें पार कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की चर्चा करने वाले लोग डॉ. बीआर आंबेडकर का विरोध करके धर्म के आधार पर आरक्षण दे रहे हैं। पूनावाला ने आगे कहा कि पहले माना जाता था कि सक्षम ठेकेदार पुल बनाएंगे, लेकिन अब लोगों को उस व्यक्ति को देखना होगा जिसने धर्म के आधार पर पुल बनवाए हैं।
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कही ये बात
वहीं, एएनआई से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का राज्य सरकार का निर्णय केवल मुसलमानों के लिए नहीं है बल्कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों और पिछड़े वर्गों के लिए है। उन्होंने कहा कि 4 प्रतिशत आरक्षण केवल मुसलमानों के लिए नहीं है बल्कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों और पिछड़े वर्गों के लिए है।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines