---विज्ञापन---

देश angle-right

RSS को कैंसर बताने वाले महात्मा गांधी के पड़पोते कौन? जानें क्या कहा तुषार गांधी ने

महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने RSS के खिलाफ विवादित बयान दिया है, जिस पर काफी बवाल हो रहा है। उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और माफी मांगने को भी कहा गया। आइए तुषार गांधी के बारे में जानते हैं और देखते हैं कि उन्होंने RSS के खिलाफ क्या कहा है?

---विज्ञापन---

RSS News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने एक बयान देकर बवाल मचा दिया है। उन्होंने केरल में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को कैंसर बताया। उनके इस बयान के बाद संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तुषार गांधी ने कहा कि देश की आत्मा कैंसर से ग्रस्त है और इसे RSS परिवार फैला रहा है। विरोध के बावजूद तुषार गांधी अपने बयान पर कायम हैं।

तुषार गांधी ने जय गांधी का नारा लगाया और कार्यक्रम से लौट गए। लौटते समय उनकी कार के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने तुषार गांधी से बयान वापस लेने और माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन तुषार गांधी अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने पुलिस को बुलाया, जिन्होंने मौके पर आकर प्रदर्शनकारियों को उनकी कार के सामने से हटाया। इसके बाद तुषार गांधी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

---विज्ञापन---

कौन हैं तुषार गांधी?

तुषार गांधी का पूरा नाम तुषार अरुण गांधी है और वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पड़पोते हैं। उनके पिता का नाम अरुण मणिलाल गांधी है। उन्होंने गुजरात के वडोदरा में महात्मा गांधी फाउंडेशन नामक से NGO खोला हुआ है। वे और उनका परिवार मुंबई में रहता है। तुषार गांधी हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे।

---विज्ञापन---

तुषार ने साल 2007 में लेट्स किल गांधी नामक एक नॉनफिक्शन बुक लिखी थी। यह किताब भारत में बेस्ट सेलर बुक बनी थी। मार्च 2005 में तुषार गांधी ने दांडी मार्च की 75वीं वर्षगांठ मनाई थी। तुषार गांधी कमल हसन द्वारा निर्देशित मूवी हे राम में दिखे थे। साल 2009 में उन्होंने अपने जीवन पर आधारित फिल्म ‘रोड टू संगम’ में भी काम किया था।

साल 2019 में तुषार गांधी महाराष्ट्र के जलगांव में गांधी रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर बने थे। उन्होंने द लॉस्ट डायरी ऑफ कस्तूर, माई बा (हार्पर कॉलिन्स इंडिया 2022) भी लिखी थी। तुषार गांधी की पत्नी का नाम सोनल देसाई है। उनके 2 बच्‍चे बेटा विवान गांधी और बेटी कस्तूरी गांधी है। तुषार ने बेटी का नाम कस्तूरी कस्तूरबा गांधी के नाम पर रखा है।

---विज्ञापन---

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/who-is-mahatma-gandhi-s-great-grandson-tushar-gandhi-know-everything-about-him/articlecontent-pf524601-728202.html

First published on: Mar 13, 2025 11:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola