RSS New Headquarter: दिल्ली के झंडेवालान में एक नई और भव्य इमारत बनी है, जो दूर से ही देखने में किसी महल जैसी लगती है। ऊंची इमारतें, बड़े हॉल, खूबसूरत खिड़कियां और पारंपरिक डिजाइन इसे खास बनाते हैं। लेकिन यह कोई आम इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नया मुख्यालय ‘केशव कुंज’ है। इसे बनाने में 150 करोड़ रुपये लगे हैं और यह संघ की नई गतिविधियों का केंद्र बनने वाला है। लेकिन इस इमारत में ऐसा क्या खास है? कौन-कौन सी सुविधाएं इसे अलग बनाती हैं? आइए जानते हैं इस नए मुख्यालय के अंदर की खासियतें जानते हैं…
नई दिल्ली में RSS के नए मुख्यालय ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नई दिल्ली में अपने नए मुख्यालय ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया है। यह भव्य परिसर झंडेवालान में स्थित है और करीब 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस नए भवन का निर्माण पूरी तरह से सार्वजनिक दान के माध्यम से हुआ है, जिसमें 75,000 से अधिक लोगों ने ₹5 से लेकर लाखों रुपये तक का योगदान दिया। 150 करोड़ रुपये की लागत से बना यह नया परिसर बहुत खास है। इसमें तीन ऊंची इमारतें, एक बड़ा हॉल, एक लाइब्रेरी, एक अस्पताल और एक हनुमान मंदिर है। यहां संघ के कार्यक्रम, ट्रेनिंग और बैठकें होंगी ताकि काम और अच्छे से हो सके।
भव्य परिसर और आधुनिक सुविधाएं
केशव कुंज में तीन टावर बनाए गए हैं ‘साधना’, ‘प्रेरणा’ और ‘अर्चना’। साधना टावर संघ के कार्यालयों के लिए समर्पित है, जबकि प्रेरणा और अर्चना टावर में रहने की सुविधा है। इन तीनों टावरों में कुल 300 कमरे, दफ्तर, मीटिंग हॉल और एक बड़ा ऑडिटोरियम है। परिसर के बीच में एक खुली जगह है, जहां हरा-भरा लॉन और संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा लगी है। यहां संघ की रोजाना शाखाओं के लिए भी खास जगह बनाई गई है। इसके अलावा यहां 135 कारों की पार्किंग है, जिसे आगे चलकर 270 कारों तक बढ़ाया जा सकता है।
बड़ा ऑडिटोरियम और शानदार डिजाइन
इस नए मुख्यालय में तीन बड़े-बड़े ऑडिटोरियम भी बनाए गए हैं, जिनकी कुल बैठक क्षमता 1,300 से अधिक लोगों की है। इनमें से एक ऑडिटोरियम को पूर्व विश्व हिंदू परिषद (VHP) अध्यक्ष अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है, जिसमें स्टेडियम जैसी बैठने की व्यवस्था और आरामदायक कुर्सियां लगाई गई हैं। भवन की खिड़कियों को पारंपरिक राजस्थानी और गुजराती आर्किटेक्चर से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है। इसके अलावा, लकड़ी के उपयोग को कम करने के लिए 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम लगाए गए हैं। इस परिसर में संघ से जुड़ी पुस्तकों और रिसर्च के लिए ‘केशव पुस्तकालय’ भी बनाया गया है, जो इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित है।
संघ प्रमुख का कार्यक्रम और भविष्य की योजनाएं
संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 फरवरी को नए मुख्यालय में ‘कार्यकर्ता मिलन’ का कार्यक्रम करेंगे। यह कार्यक्रम मार्च में बेंगलुरु में होने वाली बड़ी बैठक के लिए अहम माना जा रहा है। यह बैठक 21 से 23 मार्च तक चलेगी। संघ पिछले 8 साल से झंडेवालान के उदासीन आश्रम से अपना काम कर रहा था, लेकिन अब पूरा काम नए मुख्यालय से होगा। संघ कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नया मुख्यालय संगठन की जरूरतें पूरी करेगा और संघ की विचारधारा को और मजबूत बनाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
12 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
32 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
39 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
55 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines