ट्रंप के टैरिफ पर अब RSS हुआ एक्टिव, दिल्ली में 2 दिन बैठक; बनेगी रणनीति

RSS Meeting in Delhi on US Tariff: आरएसएस नेता राम माधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिफ मुनीर की इंडिया को परमाणु धमकी पर कहा कि कोई भी हमारे देश को परमाणु धमकी से नहीं डरा सकता। उन्होंने इस मुद्दे पर अमेरिकी की प्रतिक्रिया पर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के काम करने की शैली क्या है?

RSS, RSS meeting in delhi, RSS meeting in delhi on US tariff, Donald Trump, Narendra Modi, Ram Madhav

आरएसएस की दिल्ली में बैठक

RSS Meeting in Delhi on US Tariff: अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस मामले में एक्टिव हो गया है। इसी के मद्देनजर आरएसएस दिल्ली में बड़ी बैठक करेगा। ये बैठक 19 और 20 अगस्त को होगी, जिसमें टैरिफ पर आगे की रणनीति तय होगी और संगठन सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजेगा।

विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार दिल्ली में आरएसएस की होने जा रही इस बैठक की अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इसके अलावा बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत सभी छह सह-सरकार्यवाह और कई अखिल भारतीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में इंडिया पर लगाए गए ट्रैरिफ समेत देश के भविष्य के लिए विदेश नीति क्या रहे? इस पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन

टैरिफ का बोझ कैसे हो कम? केंद्र सरकार को भेजी जाएंगी सिफारिशें

सूत्रों के मुताबिक इन दो दिन बैठक में अमेरिकी टैरिफ नीति से भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर गहन चर्चा होगी। जिसमें टैरिफ से भारतीय कारोबारियों पर पड़ने वाले बोझ, उसे कम करने का रास्ता निकाला जाने का रास्ता तलाश जाएगा। इसके अलावा बैठक में टैरिफ के संभावित कुप्रभावों, उनसे कैसे निपटा जाए इस पर रणनीति तय की जाएगी। अंत में कुछ सिफारिशें केंद्र सरकार के पास भेजी जा सकती हैं।

टैरिफ पर डिटेल प्रेजेंटेशन, निपटने पर होगी प्लानिंग

सूत्रों की मानें तो संघ का आर्थिक समूह इस मुद्दे पर बैठक में डिटेल प्रेजेंटेशन देगा। फिर उस पर चर्चा कर आगे की प्लानिंग की जाएगी। टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए सुझाव दिए जाएंगे। इस बारे में RSS नेता राम माधव ने शनिवार को कहा कि ट्रंप एक लेन-देनवादी व्यक्ति हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। भारत इस मुद्दे पर फेल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

ट्रंप की है अपनी शैली, आरएसएस और भाजपा में मतभेद नहीं

आरएसएस नेता राम माधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिफ मुनीर की इंडिया को परमाणु धमकी पर कहा कि कोई भी हमारे देश को परमाणु धमकी से नहीं डरा सकता। उन्होंने इस मुद्दे पर अमेरिकी की प्रतिक्रिया की निंदा की। वहीं डोनाल्ड ट्रंप और आसिफ मुनीर की मुलाकात पर कहा कि हमें ट्रंप की शैली समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उत्तर कोरिया के किम जोंग उन से भी बातचीत की थी, यही उनकी शैली है। उधर, भाजपा और आरएसएस के बीच मतभेद की अटकलों पर राम माधव ने कहा कि दोनों एक विचार से जुड़े दो अलग-अलग संगठन हैं। भाजपा राजनीतिक कार्य करती है, और आरएसएस समाज में समुदाय के बीच काम करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव या मतभेद नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ