Mohan Bhagwat on Bangladesh Hindu Attack: पूरा देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूसीसी, महिला अत्याचार समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।
संघ प्रमुख ने कहा कि आने वाली पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता के स्व की रक्षा करे। दुनिया में हमेशा कई लोग ऐसे हैं जो दूसरे पर आधिपत्य जमा चाहते हैं। इसलिए हमें चैकस और सावधान रहना पड़ेगा और अपनी अपनी रक्षा करनी होगी। हर दिन एक जैसी परिस्थिति नहीं होती। उन्होंन कहा कि यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
हमने किसी पर भी हमला नहीं किया
मोहन भागवत ने कहा कि हम स्थिति देख सकते हैं। हमारे पड़ोसी देश में काफी हिंसा हो रही है। वहां हिंदुओं को हिंसा से जुझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में दूसरों की मदद करने की पंरपरा रही है। हमने कुछ वर्षों में देखा है भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया है बल्कि हमेशा मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की है। हमें अन्य देशों के साथ सहयोग से आगे बढ़ना होगा। हमे यह भी देखना होगा कि हमारा देश सुरक्षित रहे।
ये भी पढ़ेंः मंत्री जी को नहीं आया झंडा फहराना, आधा खुला था ध्वज और गाने लगे राष्ट्रगान
बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 1 करोड़
बता दें कि बांग्लादेश में 5 अगस्त को तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार देश चला रही है। वहीं शेख हसीना इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश से भागकर भारत आ गईं हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी है। बंाग्लादेश में करीब 1 करोड़ हिंदू रहते हैं। हालांकि आजादी के समय इनकी संख्या ज्यादा थी।
ये भी पढ़ेंः BJP सांसद अरुण गोविल लहरा रहे थे झंडा, खाली रह गया डंडा, अनजाने में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
59 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines